बरेली: अब सभी दिन खुलेंगे धार्मिक स्थल, आदेश जारी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। 20 जून को जारी किए गए आदेश में कोरोना संक्रमण कम होने के बावजूद धार्मिक स्थलों में पांच से अधिक लोगों के प्रवेश पर रोक लगायी गयी थी। कोरोना साप्ताहिक बंदी के दिनों में शनिवार और रविवार को धार्मिक स्थल खोलने पर पाबंदी थी। अब धार्मिक स्थलों से सभी पाबंदियां हटा दी …

बरेली, अमृत विचार। 20 जून को जारी किए गए आदेश में कोरोना संक्रमण कम होने के बावजूद धार्मिक स्थलों में पांच से अधिक लोगों के प्रवेश पर रोक लगायी गयी थी। कोरोना साप्ताहिक बंदी के दिनों में शनिवार और रविवार को धार्मिक स्थल खोलने पर पाबंदी थी।

अब धार्मिक स्थलों से सभी पाबंदियां हटा दी गयीं। धार्मिक स्थल अब सभी दिन खुलेंगे। इस संबंध में जिलाधिकारी नितीश कुमार ने आदेश जारी कर दिए हैं। जिसमें कहा गया है कि धार्मिक स्थल के परिसर को देखते हुए एक बार में एक स्थान पर 50 से अधिक लोगों के एकत्र न होने की अनुमति के साथ दी गयी है।

संबंधित समाचार