कोरोना काल में महंगाई भत्ता ना मिलने से सरकारी कर्मचारी परेशान, एक जुलाई को प्रदर्शन का एलान

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

नई दिल्ली। सरकारी कर्मचारियों के संगठन इंडिया पब्लिक सर्विसेस इम्प्लाईजिज फेडरेशन एक जनवरी से महंगाई भत्ते की मांग करते हुए देशभर में कल विरोध प्रदर्शन करेंगे और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को मांग पत्र सौंपेगें। संगठन ने बुधवार को यहां जारी एक बयान में कहा कि कोरोना महामारी के कारण सरकारी कर्मचारी भारी दबाव में काम …

नई दिल्ली। सरकारी कर्मचारियों के संगठन इंडिया पब्लिक सर्विसेस इम्प्लाईजिज फेडरेशन एक जनवरी से महंगाई भत्ते की मांग करते हुए देशभर में कल विरोध प्रदर्शन करेंगे और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को मांग पत्र सौंपेगें।

संगठन ने बुधवार को यहां जारी एक बयान में कहा कि कोरोना महामारी के कारण सरकारी कर्मचारी भारी दबाव में काम रहे हैं। सरकार कई महीने से महंगाई भत्ता जारी करने में टालमटोल कर रही है। सरकार एक जनवरी से लंबित महंगाई भत्ते का भुगतान जुलाई माह तक कर दिया जाना चाहिए।

बयान के अनुसार देश के विभिन्न हिस्सों में सरकारी कर्मचारी महंगाई भत्ता जारी करने की मांग को लेकर कल विरोध प्रदर्शन करेंगे और प्रधानमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपेंगे। बयान में पूरे देश में एक वेतन की मांग की भी की गयी है।

संबंधित समाचार