आजमगढ़ः पुलिसकर्मियों के साथ ग्रामीणों ने की मारपीट, मुकदमा दर्ज, जानें पूरा मामला?

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

आजमगढ़। उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ जिले के थाना रौनापार क्षेत्र के पलिया गांव में बीते मंगलवार की रात हुए आपसी झगड़े और मारपीट की सूचना पर पहुंची पुलिस टीम पर ग्रामीणों ने हमला बोल दिया और जमकर तंडाव किया। जिसके बाद बुधवार को पुलिस ने 27 नामजद और 115 अज्ञात लोगों पर विभिन्न धाराओं में …

आजमगढ़। उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ जिले के थाना रौनापार क्षेत्र के पलिया गांव में बीते मंगलवार की रात हुए आपसी झगड़े और मारपीट की सूचना पर पहुंची पुलिस टीम पर ग्रामीणों ने हमला बोल दिया और जमकर तंडाव किया। जिसके बाद बुधवार को पुलिस ने 27 नामजद और 115 अज्ञात लोगों पर विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया। रौनापार थाना क्षेत्र के मंगरी बाजार में छेड़खानी को लेकर युवक आनंद विश्वास और पलिया गांव के लोगों के बीच मारपीट हो गई। झगड़े में आनंद विश्वास का लड़का लिट्टन घायल हो गया।

सूचना मिलने पर रौनापार थाने से दो सिपाही मौके पर पहुंचे तो लोगों ने उन पर हमला बोल दिया। हमले में सिपाही विवेक त्रिपाठी का सिर फट गया और हेड कांस्टेबल मुखराम यादव घायल हुए। इस मामले में घायल सिपाहियों द्वारा 27 नामजद और 115 अज्ञात लोगों पर मुकदमा दर्ज कराया है। बुधवार को रौनापार थाने में लिट्टन विश्वास पुत्र आनंद विश्वास ने गांव के ही मुन्ना, बृजभान, स्वतंत्र कुमार उर्फ पप्पू, सुनील, श्री भजन, संतोष, श्रवण, दीपक, आकाश, राहुल, सूर्य प्रकाश, कवि और 10 से 15 अज्ञात के खिलाफ मारपीट बलवा व हत्या के प्रयास का मुकदमा दर्ज कराया है।

वहीं रौनापार थाने के हेड कांस्टेबल मुखराम यादव ने पलिया गांव के ही मुन्ना, बृजभान, अप्पू सहित 16 लोगों को नामजद और 100 अज्ञात के खिलाफ मारपीट, बलवा, जान से मारने आदि दर्जनों संगीन धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। इस मामले में बीती रात आठ बजे के बाद कई थानों की पुलिस पलिया गांव में दबिश देने पहुंची। वहीं महिलाओं का आरोप है कि पुलिस ने उनके घर तोड़फोड़ की है और महिलाओं के साथ बदसलूकी की

संबंधित समाचार