50 से अधिक लड़कियों को फोन और वीडियो कॉल से करता था परेशान, पुलिस ने ऐसे किया गिरफ्तार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

प्रयागराज। महिलाओं और लड़कियों को फोन और वीडियों कॉल करके परेशान करने वाले युवक को पुलिस ने दबोल लिया है। धूमनगंज का रहने वाला यह आरोपी प्रयागराज समेत 10 जिलों की लड़कियों और महिलाओं को कॉल और वीडियो करके प्रताड़ित करता था। वूमन पॉवर लाइन की टीम को उसके खिलाफ मिली शिकायतों के आधार पर …

प्रयागराज। महिलाओं और लड़कियों को फोन और वीडियों कॉल करके परेशान करने वाले युवक को पुलिस ने दबोल लिया है। धूमनगंज का रहने वाला यह आरोपी प्रयागराज समेत 10 जिलों की लड़कियों और महिलाओं को कॉल और वीडियो करके प्रताड़ित करता था। वूमन पॉवर लाइन की टीम को उसके खिलाफ मिली शिकायतों के आधार पर पुलिस की मदद से छापेमारी करके उसे गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए आटो चालक के खिलाफ साइबर अपराध का पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है।

मुंडेरा, धूमनगंज निवासी विनोद श्रीवास्तव उर्फ विक्की के खिलाफ कई महिलाओं ने 1090 पर शिकायत दर्ज कराई थी। केवल लखनऊ से 17 महिलाओं ने फोन कर प्रताड़ित करने वाले व्यक्ति का नम्बर दिया था। लगातार एक ही नम्बर से अभद्र कॉल किए जाने पर पुलिस उसकी तलाश सार्विलांस की मदद से कर रही थी। कॉल डिटेल में मैसेज और फोन करने वाले व्यक्ति की लोकेशन धूमनगंज में मिली।

जिसके आधार पर वूमन पॉवर लाइन की टीम मंगलवार को प्रयागराज पहुंची। धूमनगंज पुलिस ने आरोपी विनोद श्रीवास्तव को उसके घर के पास से पकड़ा। पूछताछ में विनोद ने बताया कि वह महिलाओं से बात करने का शौकीन है। इसलिए उसने फर्जी आईडी पर सिम कार्ड हासिल किया था। वह मनचाहा नम्बर मिलाता था। फोन अगर महिला ने उठाया तो वह नम्बर सेव करने के बाद उस पर लगातार फोन करता था।

इस तरह से वह दर्जनों महिलाओं को कॉल कर परेशान कर चुका है। विनोद के खिलाफ लखनऊ में 17, कानपुर में 12, प्रयागराज में छह, बलिया में पांच, सीतापुर में चार, बाराबंकी में तीन, रायबरेली, गोण्डा, उन्नाव, गोरखपुर, सुलतानपुर, इटावा, फर्रुखाबाद, बनारस, गाजीपुर, एटा, झांसी, जालौन, आजमगढ़, मिर्जापुर, अम्बेडकरनगर और हमीरपुर से शिकायतें आईं थीं।

वीडियो कॉल कर करता था गलत हरकत
विनोद ने वूमन पॉवर लाइन की टीम को बताया कि वह सोशल मीडिया प्लेटफार्म से भी महिलाओं के नम्बर हासिल कर लेता था। चिह्नित किए गए नम्बर पर वीडियो कॉल करने के बाद वह अभद्र बातें करता था। कई बार कपड़े उतार कर गंदी हकरत भी उसने की है। अन्जान नम्बर से अभद्र कॉल आने पर अक्सर महिलाएं संदिग्ध नम्बर को ब्लॉक कर देती हैं। ऐसे में वह फोन नम्बर बदल कर धमकी भी देता था।

संबंधित समाचार