बरेली: चार साल बाद मैकेनियर रोड का चौड़ीकरण हुआ शुरू

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। करीब साल से धर्मकांटा चौराहा के मूर्ति नर्सिंग होम चौराहा तक की मैकेनियर रोड के चौड़ीकरण का काम शुरू हो गया है। यह रोड काफी समय से खराब पड़ा थी। चौड़ीकरण न होने से अक्सर जाम भी लगता था। बरेली विकास प्राधिकरण यानी बीडीए से स्वीकृत इस रोड का काम प्रारंभ होने …

बरेली, अमृत विचार। करीब साल से धर्मकांटा चौराहा के मूर्ति नर्सिंग होम चौराहा तक की मैकेनियर रोड के चौड़ीकरण का काम शुरू हो गया है। यह रोड काफी समय से खराब पड़ा थी। चौड़ीकरण न होने से अक्सर जाम भी लगता था। बरेली विकास प्राधिकरण यानी बीडीए से स्वीकृत इस रोड का काम प्रारंभ होने से लोगों ने राहत की सांस ली है। अधिकारियों का कहना है कि इस रोड का निर्माण कार्य जल्द ही पूरा करा दिया जाएगा।

सूद धर्मकांटा चौराहे से प्रेमनगर थाना के सामने से होते हुए मूर्ति नर्सिंग होम तक सड़क चौड़ीकरण का काम करीब चार साल पहले स्वीकृत किया था लेकिन किसी ने किसी वजह से इस रोड का काम लटका हुआ था। जाम की समस्या को देखते हुए बीडीए ने वर्ष 2017 में रोड के चौड़ीकरण की योजना तैयार की थी। यह प्रोजेक्ट करीब 20 करोड़ रुपए से स्वीकृत हुआ था।

करीब 75 फीसदी धनराशि भी आवंटित भी कर दी गई थी। बीडीए ने धर्मकांटा से मूर्ति नर्सिंग होम तक 3.60 करोड़ रुपए से चौड़ीकरण और विद्युत लाइन शिफ्ट करने में 63 लाख रुपए खर्च का बजट तैयार किया था। दिक्कत यह थी कि सड़क को खोदकर जगह-जगह गड्ढे कर दिए थे लेकिन बाद में इस प्रोजेक्ट को पूरा करने में दिलचस्पी नहीं दिखाई गई। इसके बाद से सड़क जगह-जगह टूट गई थी और गड्ढे हो गए थे।

ठेकेदार की लेटलतीफी और अनदेखी की वजह से काम रूक गया था। इससे आसपास के आवासीय, व्यवसायिक भवन के मालिक चौड़ीकरण में धूल, गड्ढों से चार साल तक परेशान रहे। इस काम को फिर से शुरू कराया दिया गया है। बीडीए उपाध्यक्ष जोगिंदर सिंह का कहना है कि सड़क चौड़ीकरण काम तेजी से कराया जा रहा है। अब निर्माण में किसी तरह की ढिलाई को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

संबंधित समाचार