बरेली: पेंशन की टेंशन खत्म, धनराशि आते ही आएगा मैसेज

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। शासन ने वृद्धावस्था पेंशन के लाभार्थियों के आधार कार्ड नंबर को खाते से लिंक कराने का निर्देश दिया है। साथ में मोबाइल नंबर भी दर्ज किया जाएगा। खाते में योजना की धनराशि जाते ही लाभार्थी के मोबाइल पर मैसेज जाएगा। जिले में 71 हजार 281 बुजुर्गों को समाज कल्याण विभाग से पेंशन …

बरेली, अमृत विचार। शासन ने वृद्धावस्था पेंशन के लाभार्थियों के आधार कार्ड नंबर को खाते से लिंक कराने का निर्देश दिया है। साथ में मोबाइल नंबर भी दर्ज किया जाएगा। खाते में योजना की धनराशि जाते ही लाभार्थी के मोबाइल पर मैसेज जाएगा।

जिले में 71 हजार 281 बुजुर्गों को समाज कल्याण विभाग से पेंशन जारी होती है। ग्रामीण व नगरीय क्षेत्र में सत्यापन का कार्य चल रहा है, जिसमें आधार कार्ड नंबर व मोबाइल नंबर भी प्रारूप पर अंकित किया जा रहा है। मृतक व अपात्र लाभार्थियों के नाम भी काटे जा रहे हैं।

जिला समाज कल्याण अधिकारी मीनाक्षी वर्मा ने बताया कि वृद्धावस्था पेंशन लाभार्थियों के खाते में 500 रुपये जारी होती है। यह धनराशि तीन माह के अंतराल पर लाभार्थियों के खाते में निदेशालय समाज कल्याण विभाग से ही ट्रांसफर की जाती है।

ब्लॉक व निकाय स्तर पर चल रहा सत्यापन
प्रत्येक वित्तीय वर्ष के पहले तिमाही में पेंशनर्स को लेकर जांच की जाती है कि लाभार्थी जीवित हैं या नहीं। पेंशन मिल रही है कि नहीं मगर कोविड की वजह से इस बार इसकी जांच नहीं हो सकी। ग्रामीण क्षेत्रों में बीडीओ और नगरीय क्षेत्र में एसडीएम स्तर से वित्तीय वर्ष 2020-21 के लाभार्थियों का सत्यापन कराया जा रहा है।

इसमें लाभार्थी के आधारकार्ड का नंबर व मोबाइल नंबर लेकर प्रारूप पर भरा जा रहा है। लगभग 70 फीसदी सत्यापन पूरा हो चुका है। 15 जून तक सत्यापन का कार्य पूरा कर लेना था। 30 जून तक अंतिम समय दिया गया है, क्योंकि उसके बाद निदेशालय समाज कल्याण की वेबसाइट पर फीडिंग की जानी है। इस कार्य में लगे एडीओ समाज कल्याण व समाज कल्याण विभाग से संचालित विद्यालयों के अध्यापक समय से कार्य पूरा नहीं करते हैं तो उनके मई के वेतन भुगतान पर रोक लगा दी जाएगी।

संबंधित समाचार