बरेली: शोध पर्यवेक्षकों ने नहीं दिया नवीनतम विवरण

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। एमजेपी रुहेलखंड विश्वविद्यालय की शोध प्रक्रिया को ऑनलाइन कर दिया गया है। इसके लिए शोध निदेशालय की वेबसाइट भी लांच की जा चुकी है। इस वेबसाइट में सभी अनुमोदित शोध पर्यवेक्षकों से नवीनतम विवरण देने के निर्देश दिए गए थे। 10 दिन बाद भी सभी पर्यवेक्षकों ने विवरण नहीं दिया है। शोध …

बरेली, अमृत विचार। एमजेपी रुहेलखंड विश्वविद्यालय की शोध प्रक्रिया को ऑनलाइन कर दिया गया है। इसके लिए शोध निदेशालय की वेबसाइट भी लांच की जा चुकी है। इस वेबसाइट में सभी अनुमोदित शोध पर्यवेक्षकों से नवीनतम विवरण देने के निर्देश दिए गए थे।

10 दिन बाद भी सभी पर्यवेक्षकों ने विवरण नहीं दिया है। शोध निदेशालय के सह शोध निदेशक डा. संजीव त्यागी ने विश्वविद्यालय परिसर और महाविद्यालयों के अनुमोदित शोध पर्यवेक्षकों को 15 जुलाई तक विवरण वेबसाइट पर अपलोड करने के निर्देश दिए हैं।

शोध निदेशक प्रो. सुधीर कुमार ने बताया कि 300 से अधिक शोध पर्यवेक्षक अनुमोदित हैं। सभी शोध पर्यवेक्षकों को विवरण वेबसाइट पर अपलोड करने के लिए 18 जून को निर्देश दिए गए थे लेकिन काफी कम संख्या में पर्यवेक्षकों ने विवरण अपडेट किया है। जबकि सभी को लॉग-इन पासवर्ड दिया गया है। इसके लिए हेल्पलाइन नंबर व ईमेल भी दिया गया है।

शोध निदेशालय में भी कर्मचारियों की ड्यूटी लगायी गई है ताकि यदि किसी पर्यवेक्षक को विवरण वेबसाइट पर अपलोड करने में दिक्कत हो रही है तो समस्या का समाधान किया जा सके। उन्होंने बताया कि वेबसाइट पर विवरण इसलिए दिया जा रहा है ताकि शोधार्थी अपनी सुविधा के अनुसार पर्यवेक्षक का चयन कर सकें।

संबंधित समाचार