अयोध्या: फरियादी ने कलेक्ट्रेट परिसर में किया आत्मदाह का प्रयास, लगाए ये आरोप
अयोध्या। गुरुवार को कलेक्ट्रेट के बाहर एक युवक ने अपने ऊपर मिट्टी का तेल डालकर आग लगाकर आत्मदाह करने का प्रयास किया। घटना को देख कलेक्ट्रेट के बाहर तैनात सुरक्षा कर्मियों ने किसी तरह युवक को कब्जे में लेकर कोतवाली भेजा। थाना इनायतनगर के ग्राम गुजरा मऊ निवासी सन्तोष तिवारी पुत्र केदारनाथ तिवारी गुरुवार को …
अयोध्या। गुरुवार को कलेक्ट्रेट के बाहर एक युवक ने अपने ऊपर मिट्टी का तेल डालकर आग लगाकर आत्मदाह करने का प्रयास किया। घटना को देख कलेक्ट्रेट के बाहर तैनात सुरक्षा कर्मियों ने किसी तरह युवक को कब्जे में लेकर कोतवाली भेजा। थाना इनायतनगर के ग्राम गुजरा मऊ निवासी सन्तोष तिवारी पुत्र केदारनाथ तिवारी गुरुवार को शौचालय की जमीन पर कब्जे को लेकर डीएम से मिलने कलेक्ट्रेट आया था जहां डीएम के होते हुये भी उन्हें उनसे नहीं मिलने दिया।
जिससे आहत पीड़ित ने कलेक्ट्रेट के बाहर ही तेल डालकर आत्महत्या करने का प्रयास किया। पीड़ित के चचेरे भाई अशोक तिवारी पुत्र देवनारायन ने कब्जे की जमीन पर पूर्व प्रधान, वर्तमान प्रधान व एसडीएम की मिलीभगत का आरोप लगाते हुए बताया कि गांव के ही विश्राम द्वारा सामुदायिक सुलभ शौचालय को एक षणयंत्र के तहत कब्जा करायी जा रही। जबकि विश्राम का मकान पहले से ही वहां लगभग 200 मीटर की दूरी पर बना हुआ है जो 13 एयर जालसाजी के तरीके पट्टा करवाकर 4 बीघा हरजन आबादी पर काबिज है।
इस सम्बंध में बीते 14 जून को तहसीलदार मिल्कीपुर ने उक्त स्थान का निरीक्षण करने भी पहुंचे तो वहां पर उन्होंने की गई शिकायत को सही पाया जिसके बाद उन्होंने उसी माह 15 जून दोनों पक्ष को बुलवाया गया जहां एक पक्ष पहुचा जबकि दूसरा पक्ष नहीं आया। उक्त प्रकरण में पीड़ित द्वारा एसडीएम, वर्तमान प्रधान पुत्र संजय सिंह व पूर्व प्रधान राघोराम पर जबरन कब्जा कराने का आरोप लगाया है। साथ ही पीड़ित ने आरोपियों से जान का खतरा बताते हुए डीएम से मिलने गुरुवार को कलेक्ट्रेट आया था। फिलहाल कोतवाली पुलिस ने युवक को हिरासत में लेकर धारा 151 में चालान कर न्यायालय भेज दिया।
