लखनऊ: बेसिक शिक्षा मंत्री ने तीन विद्यालयों का किया औचक निरीक्षण, दिए ये निर्देश

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ। कक्षा एक से लेकर 12 तक सभी सरकारी विद्यालय गुरूवार को खुल गये। इस दौरान बेसिक शिक्षा परिषद की ओर से राजधानी में संचालित प्राथमिक और जूनियर विद्यालयों का औचक निरीक्षण बेसिक शिक्षा मंत्री डॉ सतीश द्विवेदी ने किया। शिक्षा मंत्री सबसे पहले अलीगंज प्राथमिक विद्यालय पहुंचे यहां उन्होंने विद्यालय की मूलभूत सुविधाओं को …

लखनऊ। कक्षा एक से लेकर 12 तक सभी सरकारी विद्यालय गुरूवार को खुल गये। इस दौरान बेसिक शिक्षा परिषद की ओर से राजधानी में संचालित प्राथमिक और जूनियर विद्यालयों का औचक निरीक्षण बेसिक शिक्षा मंत्री डॉ सतीश द्विवेदी ने किया। शिक्षा मंत्री सबसे पहले अलीगंज प्राथमिक विद्यालय पहुंचे यहां उन्होंने विद्यालय की मूलभूत सुविधाओं को परखा साथ ही विद्यालय की प्रधानाध्यिपका पूनम मिश्रा से भी बात की। साथ ही विद्यालय के संचालन के बारे में भी जाना।

निरीक्षण के दौरान एडीबेसिक लखनऊ मंडल पीएन सिंह भी मौजूद थे। वहीं जोन टू की ब्लाक एजुकेशन आफीसर (बीईओ) नूतन जायसवाल ने बेसिक शिक्षा मंत्री को अलीगंज प्राथमिक विद्यालय में अभी तक हुए कायाकल्प के बारे में भी विस्तार से बताया। नूतन जायसवाल ने बताया कि काफी पहले विद्यालय में जलभराव तक हो जाता था लेकिन अब पहले से काफी सुधार हो गया है, साथ ही विद्यालय में स्मार्ट क्लास की भी व्यवस्था की गयी है। मंत्री ने इस दौरान प्राथमिक विद्यालय चांदगंज का भी निरीक्षण किया, यहां पर भी सुविधाओं को देखने के बाद वह प्राथमिक विद्यालय नरही भी पहुंचे। वहीं दूसरी ओर माध्यमिक शिक्षा परिषद की ओर से संचालित स्कूल कॉलेज भी खुल गये।

मध्यान्ह भोजन की राशि खाते में भेजने के निर्देश 
इस दौरान बेसिक शिक्षा मंत्री ने सभी विद्यालय के हेडमॉस्टरों को निर्देश देते हुए कहा मौजूदा समय में बच्चे स्कूल नहीं आ पा रहे हैं ऐसे में उनके मध्यान्ह भोजन की राशि को समय से अभिभावकों के खाते में भेजा जाये। साथ ही उन्होंने जो राशि अभी तक भेजी जा रही है उसकी निगरानी की जा रही है।

स्कूल रेडी रहें , निरीक्षण जारी रहेगा
मंत्री सतीश द्विवेदी ने कहा कि इस बार जब स्कूल बच्चे आयें तो उनके आने से पहले ही स्कूल में जो भी कमियां हैं उसे दूर कर लिया जाये, ताकि बच्चों को कोई परेशानी न होने पाये। उन्होंने कहा मेरी ओर से स्कूलों का औचक निरीक्षण जारी रहेगा।

संबंधित समाचार