लखीमपुर-खीरी: वाहन चोर गिरफ्तार, सात बाइकें बरामद की
लखीमपुर-खीरी, अमृत विचार। शहर में बाइक चोरी की बढ़ रही घटनाओं से परेशान सदर कोतवाली पुलिस को गुरुवार को बड़ी सफलता मिली। पुलिस ने इंदिरा मनोरंजन वन के पास वाहन चोर गिरोह के एक शातिर सदस्य को गिरफ्तार कर उसकी निशानदेही पर चोरी की सात बाइक बरामद की हैं। इन बाइकों में चार बाइकें शहर …
लखीमपुर-खीरी, अमृत विचार। शहर में बाइक चोरी की बढ़ रही घटनाओं से परेशान सदर कोतवाली पुलिस को गुरुवार को बड़ी सफलता मिली। पुलिस ने इंदिरा मनोरंजन वन के पास वाहन चोर गिरोह के एक शातिर सदस्य को गिरफ्तार कर उसकी निशानदेही पर चोरी की सात बाइक बरामद की हैं। इन बाइकों में चार बाइकें शहर से चोरी हुई थीं।
शहर में करीब तीन महीने से सक्रिय बाइक चोर गिरोह सदर कोतवाली पुलिस के लिए चुनौती बना था। हालात यह थे कि प्रतिदिन एक बाइक चोरी हो रही थी। पुलिस वाहन चोरी का ग्राफ न बढ़े। इसके लिए रिपोर्ट दर्ज करने में भी हीलाहवाली करती और वाहन स्वामियों को लंबे समय तक टरकाती थी।
अमृत विचार ने 26 जून के अंक में अस्पताल और कचहरी में सक्रिय हैं बाइक चोर शीर्षक से खबर छापी थी। खबर को एसपी विजय ढुल ने गंभीरता से लिया था। उन्होंने बाइक चोर गिरोह का पर्दाफाश करने के लिए टीम गठित कर कार्रवाई के निर्देश सीओ सिटी को दिए। सीओ सिटी अरविंद कुमार वर्मा ने सदर कोतवाली के हेड कांस्टेबिल विजय शर्मा के नेतृत्व में एक तीन सदस्यीय टीम गठित की थी। टीम के सदस्य बाइक चोरों की तलाश कर रहे थे।
एसपी विजय ढुल ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर गुरुवार की तड़के निरीक्षक अपराध रमेश चंद्र यादव ने टीम के साथ इंदिरा मनोरंजन वन के पास घेराबंदी कर कस्बा धौरहरा के मोहल्ला शुक्ला वार्ड निवासी सलीम को दबोच लिया, जबकि उसके अन्य साथी भाग निकले। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर चोरी की सात बाइकें बरामद की हैं। इनमें चार बाइकें शहर के विभिन्न स्थानों से चोरी हुईं थीं। पुलिस ने आरोपी सलीम के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर उसका चालान भेजा है।
