कोरोना प्रबंधन पर डब्लूएचओ के बाद अब इस देश ने की मुख्यमंत्री योगी की तरीफ
लखनऊ। वैश्विक महामारी कोरोना वायरस संक्रमण की सेकेंड स्ट्रेन की चपेट में आने के बाद भी सीएम योगी आदित्यनाथ ने मोर्चा संभाला। मैदान में उतरे और फिर जिलों का दौरा कर प्रदेश को बड़े प्रकोप से बचाया। सीएम योगी आदित्यनाथ ने इसके साथ ही उत्तर प्रदेश को डेल्टा वेरिएंट से बचाने के जो प्रयास कर …
लखनऊ। वैश्विक महामारी कोरोना वायरस संक्रमण की सेकेंड स्ट्रेन की चपेट में आने के बाद भी सीएम योगी आदित्यनाथ ने मोर्चा संभाला। मैदान में उतरे और फिर जिलों का दौरा कर प्रदेश को बड़े प्रकोप से बचाया। सीएम योगी आदित्यनाथ ने इसके साथ ही उत्तर प्रदेश को डेल्टा वेरिएंट से बचाने के जो प्रयास कर लिए हैं, उनकी आस्ट्रेलिया में भी काफी प्रशंसा हो रही है। वैश्विक महामारी कोरोना वायरस संक्रमण के खिलाफ बड़ी जंग में फ्रंट पर रहे सीएम योगी आदित्यनाथ का अब आस्ट्रेलिया में भी डंका बज रहा है।
डब्ल्यूएचओ के बाद अब ऑस्ट्रेलिया में कोरोना प्रबंधन पर अंकुश लगाने के प्रयास में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ योगी मॉडल की तारीफ हुई है। ऑस्ट्रेलिया के सांसद क्रैग केली ने एक ट्वीट में उत्तर प्रदेश और यूनाइटेड किंगडम के आकंड़ों की तुलना करने हुए उत्तर प्रदेश के प्रबंधन की तारीफ की है। सांसद क्रैग केली ने यूपी मॉडल की तारीफ में एक ट्वीट भी किया है।
उन्होंने ट्वीट कर कहा कि डेल्टा वेरिएंट को रोकने के लिए योगी आदित्यनाथ सरकार ने सुदृढ नीति अपनाई है। यूनाइटेड किंगडम की अपेक्षा में उत्तर प्रदेश ने काफी बेहतर काम किया है। क्रैग ने अपने ट्वीट में यूपी और यूके के आज के आकंड़ों और जनसंख्या की तुलना की है। उन्होंने लिखा है भारत के राज्य उत्तर प्रदेश की जनसंख्या 23 करोड़ है। उत्तर प्रदेश ने आइवरमेक्टिन का इस्तेमाल कर कोरोना वायरस के डेल्टा वैरिएंट के खिलाफ जंग जीत ली।
वहीं यूनाइटेड किंगडम की जनसंख्या 6.7 करोड़ है। यूके में आइवरमेक्टिन को रिजेक्ट किया कहा और वैक्सीन पर भरोसा किया गया। आज यूके में 20,479 नए केस हैं। इससे पहले विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) भी योगी सरकार के कोविड प्रबंधन की तारीफ कर चुका है। प्रदेश के ग्रामीण इलाकों में राज्य सरकार के माइक्रो मैनेजमेंट को डबल्यूएचओ ने सराहा था। डबल्यूएचओ ने अपनी वेबसाइट पर उत्तर प्रदेश के कोरोना प्रबंधन की खुल कर तारीफ की थी। कोरोना वायरस की पहली लहर के दौरान भी डबल्यूएचओ ने योगी आदित्यनाथ सरकार के मैनेजमेंट की तारीफ की थी।
