बरेली: अखिलेश के जन्मदिन पर सपाईयों ने लिया सरकार बनाने का संकल्प

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। पूर्व मुख्यमंत्री एवं सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव का 48वां जन्मदिन गुरुवार को जिलेभर में धूमधाम से मनाया गया। शहर में कई जगह सपाईयों ने फल वितरण, रक्तदान, भोजनदान, शरबत वितरण, केक काटकर जन्मदिन बनाया। इससे मौके पर 48 पौध भी लगाए और सरकार बनाने का संकल्प लिया। मिशन कम्पांउड स्थित पार्टी कार्यालय …

बरेली, अमृत विचार। पूर्व मुख्यमंत्री एवं सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव का 48वां जन्मदिन गुरुवार को जिलेभर में धूमधाम से मनाया गया। शहर में कई जगह सपाईयों ने फल वितरण, रक्तदान, भोजनदान, शरबत वितरण, केक काटकर जन्मदिन बनाया। इससे मौके पर 48 पौध भी लगाए और सरकार बनाने का संकल्प लिया।

मिशन कम्पांउड स्थित पार्टी कार्यालय में सपा जिलाध्यक्ष अगम मौर्या की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में पूर्व मंत्री भगवत सरन गंगवार समेत तमाम नेताओं व कार्यकर्ताओं ने शिरकत की। जिलाध्यक्ष ने कहा अखिलेश यादव के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश ने सफलता के जो आयाम तय किए थे आज राज्य सरकार उन्हीं की नकल करने की कोशिश में लगी है।

महानगर अध्यक्ष शमीम खां सुल्तानी ने कहा आने वाला समय सपा का है। कार्यकर्ता एकजुट होकर आने वाले मिशन 2022 की तैयारी में जुट जाएं। पूर्व मंत्री भगवत सरन गंगवार ने कहा जिला पंचायत के बाद अब आगामी विधानसभा चुनाव में भी सपा के कार्यकर्ता जिले की समस्त विधानसभा सीटों को पार्टी के नाम करते हुए सरकार बनाने में सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव की भरपूर मदद करेंगे।

पूर्व विधायक अताउर्रहमान, शहजिल इस्लाम, डॉ आईएस तोमर, विजयपाल सिंह, प्रो जाहिद खा, कदीर अहमद, जफर बेग, सतेंद्र यादव, मनोहर पटेल, शालिनी सिंह, कलीमउदीन, डा. अनीस बेग, शुजा खान, गौरव सक्सेना, रविंद्र यादव आदि मौजूद रहे। सपा के महानगर सचिव गौरव सक्सेना ने बाल संरक्षण आयोग की पूर्व सदस्य तबस्सुम खान व कार्यकर्ताओं के साथ आईएमए पहुंचकर रक्तदान किया।

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव के जन्मदिन पर स्टेडियम रोड पर शरबत बांटते सपाई।

बांटा शरबत, केक भी कटा
सपा नेता हेमंत सिंह लोधी ने अखिलेश यादव के जन्मदिन पर स्टेडियम रोड पर स्थित कार्यालय में केक काटा। रविंद्र यादव, वैभव गंगवार, अंकुर सक्सेना, वैभव लोधी, शकूल सलमानी, प्रियांश लोधी, जितेश कुर्मी सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे। हेमंत सिंह लोधी ने सपा नेता वैभव गंगवार आदि के साथ शरबत वितरण किया।

महिलाओं को बांटे कपड़े
बरेली। पीलीभीत रोड स्थित एक लान में जिला सचिव जय प्रकाश भास्कर ने अखिलेश यादव के जन्मदिन पर 101 महिलाओं को वस्त्र और मिठाई बांटी। मुख्य अतिथि पूर्व मंत्री अताउर रहमान ने कहा देश और प्रदेश में अखिलेश यादव जैसा ऊर्जावान कोई नेता नहीं। कार्यक्रम में जिला उपाध्यक्ष रईस मियां, अरविंद यादव, दीपक शर्मा, दिनेश यादव, बृजेश श्रीवास्तव, इंजी. अनीस अहमद, डॉ. अमित सक्सेना, मोहित सक्सेना, कमल साहू, अहमद खान, हैपी यादव, सुजीत भारती, राशिद गाजी, ओमपाल यादव, धर्मेन्द्र यादव, साकिब रजा, पम्मी वारसी आदि मौजूद रहे।

संबंधित समाचार