बरेली: बैंकों से जुड़े 8074 और विद्युत के 270 वादों का होगा निस्तारण

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। 10 जुलाई को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत में विभिन्न बैंकों से जुड़े 8074 और विद्युत विभाग से संबंधित 270 वादों का निस्तारण कराने की तैयारी पूरी कर ली गयी है। गुरुवार को कलेक्ट्रेट में अपर जिलाधिकारी प्रशासन वीके सिंह ने बैंक और विद्युत अधिकारियों के साथ बैठक की। जिसमें एलडीएम …

बरेली, अमृत विचार। 10 जुलाई को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत में विभिन्न बैंकों से जुड़े 8074 और विद्युत विभाग से संबंधित 270 वादों का निस्तारण कराने की तैयारी पूरी कर ली गयी है। गुरुवार को कलेक्ट्रेट में अपर जिलाधिकारी प्रशासन वीके सिंह ने बैंक और विद्युत अधिकारियों के साथ बैठक की। जिसमें एलडीएम एमएम प्रसाद, डीसी भारतीय स्टेट बैंक, डीबीएम यूनाइटेड बैंक ऑफ इंडिया, प्रतिनिधि केनरा बैंक समेत अन्य बैंकों के प्रतिनिधियों ने संयुक्त रूप से वादों का निस्तारण करवाने का आश्वासन दिया।

अपर जिलाधिकारी प्रशासन ने बताया कि लोक अदालत में ऐसे वाद जिन्होंने सुलह समझौता बाधित नहीं है, उन वादों को अधिकाधिक निस्तारण सुलह समझौता एवं अभिस्वीकृति के आधार पर किए जाने एवं प्री लिटीगेशन स्तर के वाद सुलह समझौते के आधार पर निस्तारण कराए जाने के निर्देश दिए गए हैं। निर्देश दिए कि लोक अदालत वाले दिन संबंधित कार्यालय खुले रहेंगे।

न्यायाधीशों की बैंक अधिकारियों के साथ हुई बैठक
राष्ट्रीय लोक अदालत को लेकर जिला जज रेणु अग्रवाल अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण एवं नोडल अधिकारी इफ्तेखार अहमद के मार्गदर्शन में बैंक अधिकारियों की बैठक हुई। जिसमें लीड बैंक मैनेजर एमएम प्रसाद, भारतीय स्टेट बैंक मैनेजर अशोक पाल, बैंक ऑफ बड़ौदा से सीनियर मैनेजर नवीन कुमार, पंजाब नेशनल बैंक मैनेजर रजत अग्रवाल, इंडियन बैंक से दीपक कुमार, केनरा बैंक मैनेजर मुकेश जौहरी के साथ कई अन्य सरकारी बैंकों के पदाधिकारियों ने हिस्सा लिया। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव सत्येन्द्र सिंह वर्मा ने बताया कि 10 जुलाई को जनपद न्यायालय परिसर में समस्त तहसील एवं बाह्य न्यायालयों में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जायेगा।

संबंधित समाचार