बरेली: 4 जुलाई को स्मृति वाटिका में रोपे जाएंगे पौधे

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। एमजेपी रुहेलखंड विश्वविद्यालय परिसर में कोरोना महामारी के दौरान जान गंवाने वाले अधिकारियों, शिक्षकों व कर्मचारियों की याद में स्मृति वाटिका तैयार की जा रही है। इस वाटिका में फलदार पौधे लगाए जाएंगे। 4 जुलाई को वाटिका में पौधरोपण किया जाएगा। पौधरोपण कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह के शामिल होने की …

बरेली, अमृत विचार। एमजेपी रुहेलखंड विश्वविद्यालय परिसर में कोरोना महामारी के दौरान जान गंवाने वाले अधिकारियों, शिक्षकों व कर्मचारियों की याद में स्मृति वाटिका तैयार की जा रही है। इस वाटिका में फलदार पौधे लगाए जाएंगे। 4 जुलाई को वाटिका में पौधरोपण किया जाएगा। पौधरोपण कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह के शामिल होने की संभावना है। विश्वविद्यालय प्रशासन ने इसकी तैयारी भी शुरू कर दी हैं।

विश्वविद्यालय में कुलपति आवास के पास काफी जंगल पड़ा है। इस जंगल में गर्मियों के दिनों में प्रतिवर्ष आग लगती है। इस वर्ष भी आग लगने के बाद कुलपति प्रो. केपी सिंह ने चीफ प्रॉक्टर जेएन मौर्य को निर्देश दिए कि झाड़ियों की सफाई करके फलदार पौधे लगाए जाएं। इन पेड़ों को पूर्व अधिकारियों, शिक्षकों व कर्मचारियों की याद में लगाया जाए। उसके बाद से तैयारियां शुरू हो गई थीं।

कुलपति आवास के पास 250 गुना 60 मीटर क्षेत्र की सफाई करायी गई है। इसमें सबसे पहले स्मृति वाटिका विकसित की जाएगी। इस वाटिका में सबसे पहले कोरोना में जान गंवाने वालों के नाम से पौधे लगाए जाएंगे। इसके लिए पौधे के सामने या तो पत्थर लगाया जाएगा या फिर नेमप्लेट लगायी जाएगी। चीफ प्रॉक्टर जेएन मौर्य ने बताया कि आम, लीची, चीकू, अमरूद व अन्य फलदार पेड़ लगाए जाएंगे।

संबंधित समाचार