रामपुर: पुलिस ने पकड़ी अवैध शस्त्र फैक्ट्री, दो किया गिरफ्तार
रामपुर,अमृत विचार। शलभ माथुर पुलिस उपमहानिरीक्षक मुरादाबाद द्वारा अवैध शस्त्रों शराब की बिक्री निर्माण की रोकथाम एवं अपराधियों पर कार्रवाई के लिए जिले में दो घण्टे का अभियान के अन्तर्गत पुलिस अधीक्षक शगुन गौतम के निर्देशन में छापा मारा। जिसमें अवैध शस्त्र फैक्ट्री समेत दो आरोपी पकड़े हैं। गुरुवार को अपर पुलिस अधीक्षक डा.संसार सिंह …
रामपुर,अमृत विचार। शलभ माथुर पुलिस उपमहानिरीक्षक मुरादाबाद द्वारा अवैध शस्त्रों शराब की बिक्री निर्माण की रोकथाम एवं अपराधियों पर कार्रवाई के लिए जिले में दो घण्टे का अभियान के अन्तर्गत पुलिस अधीक्षक शगुन गौतम के निर्देशन में छापा मारा। जिसमें अवैध शस्त्र फैक्ट्री समेत दो आरोपी पकड़े हैं।
गुरुवार को अपर पुलिस अधीक्षक डा.संसार सिंह के नेतृत्व में थाना गंज पुलिस द्वारा मुखबिर की सूचना पर केसरपुर रोड पर वृहद ग्राम अजयपुर के जंगल में यूकेलिप्टिस के बाग में बनी कोठरी के पास अवैध शस्त्र बनाने की फैक्ट्री संचालित करते हुए 2 आरोपियों को मौके से पकड़ लिया। जिनके कब्जे से भारी मात्रा में बने व अर्धबने तमंचे व शस्त्र बनाने के उपकरण बरामद किए। पुलिस दोनों का अपराधिक इतिहास तलाश रही है।
पकड़े गए आरोपी
1- निजामुद्दीन उर्फ निजाम निवासी ग्राम काशीपुर थाना गंज
2-अकरम अली निवासी रामपुर दोराहा थाना कटघर जिला मुरादाबाद
बरामदगी
(1)-4 तमंचे 12 बोर
(2)-3 तमंचे 315 बोर
(3)-1 तमंचा 0.22 बोर
(4)-1 अधबना तमंचा 315 बोर
(5)-1 बंदूक 12 बोर लाइसेंसी एसबीबीएल
(6)-14 कारतूस 12 बोर
(7)-1 कारतूस 315 बोर
(8)-3 कारतूस 32 बोर
(9)-1 खोखा 12 बोर
(10)-2 खोखा 315 बोर
(11)-2 खोखा 0.32 बोर
(12)- तमंचा बनाने के उपकरण बरामद हुए
गंज प्रभारी किशन अतवार ने बताया कि डीआईजी के आदेश पर अवैध शस्त्र बनाने वालों के खिलाफ अभियान चलाकर गंज क्षेत्र से तमंचा फैक्ट्री बरामद की।इस दौरान दो आरोपियों को भी गिरफ्तार किया गया। उनके पास से भारी मात्रा में बने और अर्धबने तमंचे भी बरामद किए।
