राज्यपाल, मुख्यमंत्री और शिक्षा मंत्री को खून से लिखा पत्र भेजा, की ये मांग

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रोहतक। कोविड-19 महामारी के मद्देनजर महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय (एमडीयू) एक छात्र नेता ने खून से लिखा पत्र देकर 20 जुलाई से ईवन सेमेस्टर की परीक्षाओं में ऑनलाइन परीक्षा देने का विकल्प मांगा। पत्र की प्रति हरियाणा के राज्यपाल, मुख्यमंत्री, शिक्षामंत्री को भेजा गया है। आज छात्र नेता दीपक धनखड़ के नेतृत्व में रोहतक के कॉलेजों …

रोहतक। कोविड-19 महामारी के मद्देनजर महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय (एमडीयू) एक छात्र नेता ने खून से लिखा पत्र देकर 20 जुलाई से ईवन सेमेस्टर की परीक्षाओं में ऑनलाइन परीक्षा देने का विकल्प मांगा। पत्र की प्रति हरियाणा के राज्यपाल, मुख्यमंत्री, शिक्षामंत्री को भेजा गया है। आज छात्र नेता दीपक धनखड़ के नेतृत्व में रोहतक के कॉलेजों के छात्र नेता नगराधीश ज्योति मित्तल से मिले और पत्र सौंपा।

इस अवसर पर धनखड़ ने कहा कि एमडीयू ने 20 जुलाई से ईवन सेमेस्टर की ऑफलाइन मोड में परीक्षाएं करवाने का निर्णय लिया है। उन्होंने कहा कि लेकिन चिंता की बात यह है कि अभी तक सभी विद्यार्थियों का टीकाकरण नहीं हुआ और दूरदराज से आने वाले विद्यार्थियों को हॉस्टल पीजी लेना पड़ेगा जिससे हजारों विद्यार्थियों की भीड़ एक साथ इकठ्ठी होने की आशंका है।

उन्होंने इससे बचने के लिए ऑनलाइन परीक्षा देने का विकल्प मांगा है। इस अवसर पर नेकीराम कॉलेज के पूर्व प्रधान कृष्ण दलाल ने कहा कि प्रदेश के कुछ अन्य विश्वविद्यालयों ने भी विद्यार्थियों को ऑनलाइन परीक्षा देना का विकल्प दिया है लेकिन एमडीयू प्रशासन ने नहीं दिया। कृष्ण दलाल ने कहा जो विधार्थी ऑफलाइन परीक्षा देंगे उनका परीक्षा से पहले टीकाकरण सुनिश्चित किया जाए।

संबंधित समाचार