लखनऊ: बीबीएयू के इन 18 छात्रों का हुआ चयन, 75 बच्चों ने लिया था भाग
लखनऊ। बाबासाहेब भीमराव अंबेडकर केंद्रीय विश्वविद्यालय (बीबीएयू) के 18 छात्रों का श्रीराम लाइफ इंश्योरेंस, हैदराबाद समूह में इंटर्नशिप के लिए चयन हुआ। यूनिवर्सिटी प्लेसमेंट सेल ने श्रीराम लाइफ इंश्योरेंस द्वारा इंटर्नशिप के लिए ऑनलाइन इंटरव्यू का आयोजन किया था। इस इंटर्नशिप के लिए छात्रों के चयन के लिए कंपनी द्वारा ऑनलाइन दो चरणों मे साक्षात्कार …
लखनऊ। बाबासाहेब भीमराव अंबेडकर केंद्रीय विश्वविद्यालय (बीबीएयू) के 18 छात्रों का श्रीराम लाइफ इंश्योरेंस, हैदराबाद समूह में इंटर्नशिप के लिए चयन हुआ। यूनिवर्सिटी प्लेसमेंट सेल ने श्रीराम लाइफ इंश्योरेंस द्वारा इंटर्नशिप के लिए ऑनलाइन इंटरव्यू का आयोजन किया था। इस इंटर्नशिप के लिए छात्रों के चयन के लिए कंपनी द्वारा ऑनलाइन दो चरणों मे साक्षात्कार लिया गया, जिसमें एमबीए और बीकॉम (ऑनर्स) अंतिम वर्ष के करीब 75 छात्रों ने भाग लिया, जिनमें सफल हुए कुल 18 विद्यार्थियों का चयन इंटर्नशिप के लिए किया गया।
विश्वविद्यालय प्लेसमेंट सेल के समन्वयक प्रो.एम.एस.खान ने बताया कि विश्वविद्यालय के छात्रों के लिए महामारी की अवधि के दौरान अपने प्रबंधकीय कौशल को सीखने और बढ़ाने का सबसे अच्छा अवसर है। उन्होंने कहा कि ग्रामीण प्रबंधन के केशव कुणाल को यूनिवर्सिटी प्लेसमेंट सेल के माध्यम से क्लास 21 टेक्नोलॉजीज प्राइवेट लिमिटेड द्वारा 18 हजार के मासिक वेतन के साथ बिजनेस डेवलपमेंट एसोसिएट के रूप में चुना गया है।
इन छात्रों का हुआ चयन-
आस्था वर्मा, कीर्ति श्रीवास्तव, वैष्णवी गुप्ता, प्रतीक शुक्ला, सानवी निगम, विदुषी शुक्ला, दिव्यम श्रीवास्तव, अविनाश कुमार, प्रेरणा पांडे, तनीश वर्मा, केशव कुणाल, ऋतिक कश्यप, वंदना, पंकज कुमार यादव, वैभवी यादव, शशिबाला, अर्पिता सक्सेना और जाह्नवी वर्मा।
