जिला पंचायत अध्यक्ष चुनाव: कल होंगे मतदान, प्रशासन ने पूरी की तैयारी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ। प्रदेश के 53 जिलों में तीन जुलाई को जिला पंचायत अध्यक्ष पद के लिए चुनाव कराए जाएंगे। इसके लिए प्रशासन ने पूरी तैयारी कर ली है। प्रत्येक केंद्र में सुरक्षा व्यवस्था के कड़े इंतजाम किए गए हैं। मतदान के दौरान कोविड-19 के लिए जारी गाइडलाइन का सख्ती से पालन कराया जाएगा। फिलहाल राजनीतिक दल …

लखनऊ। प्रदेश के 53 जिलों में तीन जुलाई को जिला पंचायत अध्यक्ष पद के लिए चुनाव कराए जाएंगे। इसके लिए प्रशासन ने पूरी तैयारी कर ली है। प्रत्येक केंद्र में सुरक्षा व्यवस्था के कड़े इंतजाम किए गए हैं। मतदान के दौरान कोविड-19 के लिए जारी गाइडलाइन का सख्ती से पालन कराया जाएगा। फिलहाल राजनीतिक दल जिला पंचायत सदस्य से अपने पक्ष में मतदान करने का दावा कर रहे हैं।

जिला पंचायत चुनाव के तहत 200 मीटर की परिधि में निर्वाचन कार्य से जुड़े ही कर्मचारी ही जा-आ सकेंगे। शेष लोगों का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा। प्रत्याशी के समर्थक मतगणना के बाहर ही रहेंगे। आसपास चाय व पान की दुकान बंद रहेगी। जिला निर्वाचन अधिकारी पारदर्शिता के साथ चुनाव कराने की जिम्मेदारी सौंपी गई हैं। पुलिस की जिम्मेदारी होगी कि मतदान स्थल के पास भीड़ न लग पाए। राज्य निर्वाचन आयोग ने आदेश दिया है कि जिन जिलों में पर्यवेक्षक भेजे गए है। वे तीन जुलाई को मतदान और मतगणना के बाद ही जिला मुख्यालय छोड़ेंगे। मतदान व मतगणना के दौरान कोविड प्रोटोकाल का सख्ती से पालन किया जाएगा। साथ ही संदिग्ध व्यक्ति मतदान के केंद्र के आसपास देखे जाने पर कार्रवाई की जाएगी।

अधिकांश जिलों में भाजपा-सपा की सीधी टक्कर
प्रदेश में जिला पंचायत अध्यक्ष पद पर 29 जून को नाम वापसी के बाद 21 भाजपा और एक सपा का प्रत्याशी निर्विरोध निर्वाचित हो गया है। ऐसे में बाकी 53 जिलों में भाजपा को अब अधिकतर सीटों पर समाजवादी पार्टी के साथ रायबरेली-जालौन में कांग्रेस और मथुरा-बागपत में रालोद से मुकाबला होगा। प्रदेश के 75 जिलों में से 21 जिलों में भाजपा और एक जिले में सपा के निर्विरोध निर्वाचन के बाद 53 जिलों में से 37 जिलों में सिर्फ दो, 11 जिलों में तीन, चार जिलों में चार और एक जिले में पांच उम्मीदवारों की टक्कर होगी। प्रदेश में चल रहे जिला पंचायत अध्यक्ष के चुनाव के लिए सत्तारूढ़ दल भाजपा और मुख्य विपक्षी समाजवादी पार्टी के बीच जमकर सियासी घमासान मचा हुआ है। दोनों ही राजनीतिक दल अपनी साख को मजबूत बनाने के लिए निर्दलीय जिला पंचायत सदस्य को साधने में लगे हुए हैं।

राजधानी के कलेक्ट्रेट में होगा मतदान
राजधानी के कलेक्ट्रेट में मतदान होगा। कलेक्ट्रेट में मतदान की तैयारी पूरी कर ली गई है। साथ ही सुरक्षा व्यवस्था के लिए पुलिस बल भी बड़ी संख्या में तैनात रहेगा। फिलहाल जिला पंचायत की 25 सीटों में से भाजपा को तीन, सपा को 10, बसपा को चार और अन्य को 8 सीटें मिली है। भाजपा की ओर जिला पंचायत सदस्य आरती रावत और सपा से विधायक अम्बरीश सिंह पुष्कर की पत्नी विजय लक्ष्मी को जिला पंचायत अध्यक्ष का प्रत्याशी बनाया गया है। इन दोनों के बीच सीधी भिड़त होगी।

संबंधित समाचार