लखनऊ: महापौर संयुक्ता भाटिया ने सेवा को बताया सबसे बड़ा धर्म
लखनऊ। आदीज्योति सेवा समिति द्वारा आयोजित वार्षिक समारोह का आयोजन आज शुक्रवार को यूपी प्रेस क्लब में किया गया। कार्यक्रम में संघर्ष नामक पुस्तिका का विमोचन मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित महापौर श्रीमती संयुक्ता भाटिया के द्वारा किया गया। इस अवसर पर बोलते हुए महापौर संयुक्ता भाटिया ने सेवा को ही सबसे बड़ा धर्म …
लखनऊ। आदीज्योति सेवा समिति द्वारा आयोजित वार्षिक समारोह का आयोजन आज शुक्रवार को यूपी प्रेस क्लब में किया गया। कार्यक्रम में संघर्ष नामक पुस्तिका का विमोचन मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित महापौर श्रीमती संयुक्ता भाटिया के द्वारा किया गया। इस अवसर पर बोलते हुए महापौर संयुक्ता भाटिया ने सेवा को ही सबसे बड़ा धर्म बताया। संस्था की प्रशंसा करते हुए महापौर संयुक्ता भाटिया ने कहा कि इतने कम समय में ही आपकी संस्था ने सेवा के माध्यम से एक नया आयाम रच दिया है।
उन्होंने आगे कहा कि हमारा शहर जब कोरोना संकट से जूझ रहा था तो आप जैसी अनेकों संस्थाओं ने सरकार के साथ साथ समाज में निःस्वार्थ भाव से लोगों की सेवा की। इसके लिए आप सभी लोग बधाई के पात्र है। अंत मे उन्होंने संस्था की अध्यक्ष ज्योति जी को बधाई देते हुए संस्था द्वारा किये जा रहे उत्कृष्ट कार्यों के लिए शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर महापौर संग मनकामेश्वर मंदिर की महंत दिव्यागिरी जी, मयंक रंजन, चंचलता श्रीवास्तव, श्रीमती सीमा गुप्ता, मनीष हिंदवी, रतन श्रीवास्तव, अश्विनी मेहत सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।
