आज का राशिफल | 03 जुलाई, 2021
मेष आज योग और अध्यात्म के प्रति आपकी रुचि रहेगी। कोर्ट-कचहरी के मामले में आपको विजय प्राप्त होगी। आपके आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। प्रेम संबंधों को लेकर पारिवारिक स्वीकृति मिल सकती है। वृष आज आलस्य के कारण अच्छे मौकों को चूक सकते हैं। घर में अचानक कुछ रिश्तेदार आ सकते हैं। जिसके कारण आपका बजट …
मेष
आज योग और अध्यात्म के प्रति आपकी रुचि रहेगी। कोर्ट-कचहरी के मामले में आपको विजय प्राप्त होगी। आपके आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। प्रेम संबंधों को लेकर पारिवारिक स्वीकृति मिल सकती है।
वृष
आज आलस्य के कारण अच्छे मौकों को चूक सकते हैं। घर में अचानक कुछ रिश्तेदार आ सकते हैं। जिसके कारण आपका बजट गड़बड़ा सकता है। ऑनलाइन शॉपिंग के दौरान थोड़ी सावधानी रखें।
मिथुन
आज ऑफिस में आप सभी सहकर्मियों के ऊपर अपना प्रभाव डालेंगे। संतान की सफलता से उत्साहित रहेंगे। संपत्ति से जुड़े विवादों का निवारण हो सकता है। व्यापार में अपेक्षानुसार धन लाभ होगा।
कर्क
आज स्वास्थ्य में कुछ नरमी हो सकती है। आयात-निर्यात से जुड़े कारोबार में बेहतरीन लाभ मिल सकता है। विद्यार्थियों को शिक्षकों से मार्गदर्शन प्राप्त होगा। बच्चों की बातों का खंडन करने के बजाय उनका शांतिपूर्वक समाधान करें।
सिंह
आज नया व्यापार शुरू करना चाहते हैं तो उसकी पूरी प्लानिंग पहले ही कर लें। बॉस आपका उपहास कर सकते हैं। आर्थिक स्थिति को लेकर थोड़े चिंतित रहेंगे। किसी बड़े काम के लिए लोग आपसे सलाह ले सकते हैं।
कन्या
आज अनावश्यक यात्राओं से बचना चाहिए। पुरानी स्वास्थ्य समस्याओं से दोबारा परेशान होना पड़ सकता है। घर के काम में मन नहीं लगेगा। अपनी कमजोरी पर नियंत्रण पा लें। ससुराल पक्ष के साथ अपने संबंध मधुर रखें।
तुला
आज आपकी जीवनशैली में सुधार आएगा। जीवन साथी का भावनात्मक सहयोग आपको प्राप्त होगा। करियर को लेकर सावधानी रखनी चाहिए। मानसिक तनाव से मुक्ति मिलेगी। लम्बे समय से सोचे हुए कार्य पूर्ण होंगे।
वृिश्चक
आज आपका मन प्रसन्न रहेगा। सरकारी जॉब कर रहे लोगों को काफी अच्छे परिणाम मिलेंगे। मांसपेशियों में खिंचाव हो सकता है। सेहत से जुड़े मामलों में अनदेखी न करें। अनुशासनहीनता के कारण दिनचर्या बिगड़ सकती है।
धनु
आज बच्चों के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। रुचि वाले कार्यों को अधिक समय देंगे। ऑफिस के काम से यात्रा करनी पड़ सकती है। मौसमी बीमारियों की चपेट में आ सकते हैं। व्यस्तता के कारण परिवार को समय मुश्किल से दे पाएंगे।
मकर
आज काम देरी से लेकिन सही दिशा में पूर्ण होंगे। जीवन साथी के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। दांतों में दर्द की शिकायत हो सकती है। राजनीति से जुड़े लोगों को विरोध झेलना पड़ सकता है। अनजान व्यक्तियों पर ज्यादा विश्वास न करें।
कुंभ
आज उत्पादन क्षेत्र से जुड़े व्यवसाय में उन्नति होगी। घर में सुकून का वातावरण रहेगा। दोस्तों के साथ धार्मिक यात्रा की योजना बनायेंगे। परिवार के साथ डिनर करेंगे। बुद्धिमत्ता से अटके हुए काम बना लेंगे।
मीन
आज बच्चों को लेकर सुखद समाचार मिल सकते हैं। व्यवसाय में संघर्ष पूर्ण स्थितियां उत्पन्न हो सकती हैं। सिर्फ बातों पर विश्वास करके कोई डील न करें। मित्रता और प्रेम को लेकर आपकी सोच बदल सकती है। गोपनीय विषयों में आप रुचि लेंगे।
