बरेली: इंस्पेक्टर बोला पहले दिलाओं 50 हजार का फोन, फिर होगी कार्रवाई
बरेली, अमृत विचार। नवनिवार्चित प्रधान को हारा हुआ प्रत्याशी परेशान कर रहा है। इस काम में पुलिस उसकी मदद कर रही है। पीड़ित जब इंस्पेक्टर से मदद की गुहार लगाने गया तो इंस्पेक्टर ने उसे व्हाट्सएप पर मैसेज भेजा और बताया कि उसे फोन चाहिए और उसके बाद भी वह कार्रवाई करेगा। 50 हजार कीमत …
बरेली, अमृत विचार। नवनिवार्चित प्रधान को हारा हुआ प्रत्याशी परेशान कर रहा है। इस काम में पुलिस उसकी मदद कर रही है। पीड़ित जब इंस्पेक्टर से मदद की गुहार लगाने गया तो इंस्पेक्टर ने उसे व्हाट्सएप पर मैसेज भेजा और बताया कि उसे फोन चाहिए और उसके बाद भी वह कार्रवाई करेगा। 50 हजार कीमत का फोन होने के कारण प्रधान ने फोन देने से इंकार कर दिया। इस पर इंस्पेक्टर ने उससे बात करना तक बंद कर दी। पीड़ित ने मामले में एसएसपी कार्यालय में शिकायत की है।
भोजीपुरा के गांव रूपपुर निवासी नाजिम अली ने बताया कि गांव की प्रधानी 2005 से उनके घर में चली आ रही है। इस बार भी वह प्रधानी जीत गए। इस बात से गांव के रहने वाले हारे हुए एक प्रत्याशी उससे रंजिश मान रहा है। वह एक बार उन पर जानलेवा हमला कर चुका है और अब जान से मारने की धमकी दे रहा है। भोजीपुरा पुलिस का उसे संरक्षण मिला हुआ है। इसके चलते वह कभी भी गांव में तमंचे लेकर घूमता है और उनके समर्थकों के साथ मारपीट करता है।

पुलिस खुलेआम उनका समर्थन करती है। पीड़ित जब न्याय की गुहार लगाते हुए इंस्पेक्टर से मिलने गया तो इंस्पेक्टर ने उसे व्हाट्सएप पर मैसेज करके एक कीमती मोबाइल की मांग की। मोबाइल 50 हजार का था। इसलिए उसने देने से इंकार कर दिया। इसके बाद से इंस्पेक्टर उससे रंजिश मानने लगा और उससे बातचीत करना भी बंद कर दी। पीड़ित शुक्रवार को एसएसपी ऑफिस पहुंचा और मामले की शिकायत की। एसएसपी ने मामले की जांच के आदेश दिए है।
एसएसपी रोहित सिंह सजवाण ने बताया कि इस तरह से इंस्पेक्टर यदि किसी से मोबाइल की मांग करते है तो यह गलत है। मामले की जांच कराई जा रही है। जांच में दोषी पाए जाने पर उनके खिलाफ विभागीय कार्रवाई की जाएगी।
