बरेली: तीन महीने बाद भी महाविद्यालयों ने नहीं दिया डाटा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। एमजेपी रुहेलखंड विश्वविद्यालय ने शासन के आदेश पर सभी महाविद्यालयों से आधारभूत सुविधाओं का डाटा मांगा था लेकिन तीन महीने से अधिक होने के बावजूद भी डाटा नहीं दिया गया है। एक बार फिर से सहायक कुलसचिव परीक्षा ने सभी महाविद्यालयों के प्राचार्य को 5 जुलाई तक डाटा उपलब्ध कराने के निर्देश …

बरेली, अमृत विचार। एमजेपी रुहेलखंड विश्वविद्यालय ने शासन के आदेश पर सभी महाविद्यालयों से आधारभूत सुविधाओं का डाटा मांगा था लेकिन तीन महीने से अधिक होने के बावजूद भी डाटा नहीं दिया गया है। एक बार फिर से सहायक कुलसचिव परीक्षा ने सभी महाविद्यालयों के प्राचार्य को 5 जुलाई तक डाटा उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं।

22 मार्च को सहायक कुलसचिव परीक्षा ने सभी महाविद्यालयों से एक प्रोफॉर्मा के तहत डाटा मांगा था। इसमें महाविद्यालयों को महाविद्यालय का नाम, पूर्ण पता, वेबसाइट, वेबसाइट सक्रिय है या नहीं, संपर्क सूत्र, ई-मेल, महाविद्यालय में कक्षों की संख्या, शिक्षण कक्षों की संख्या, प्रयोगशाला कक्षों की संख्या, सीसीटीवी और वॉयस रिकार्डर सहित कक्षों की संख्या, गर्ल्स कॉमन रूम, क्रीडा कक्ष, पुस्तकालय कक्ष समेत अन्य जानकारी मांगी थीं।

संबंधित समाचार