बरेली: 106 मुचलका पाबंदों से करोड़ों रुपयों की वसूली कराएगी पुलिस
संजय शर्मा, अमृत विचार। मुचलका पाबंद होने के बाद इस पाबंदी को हल्के में लेकर लड़ाई, झगड़ा और बवाल करने वालों पर बड़ी कार्रवाई की जा रही है। जितने भी लोग मुचलका पाबंद थे और इसके बाद भी उन्होंने मारपीट और बवाल किया। उसने मुचलके की रकम वसूली की तैयारी हो गई है। पुलिस जिले …
संजय शर्मा, अमृत विचार। मुचलका पाबंद होने के बाद इस पाबंदी को हल्के में लेकर लड़ाई, झगड़ा और बवाल करने वालों पर बड़ी कार्रवाई की जा रही है। जितने भी लोग मुचलका पाबंद थे और इसके बाद भी उन्होंने मारपीट और बवाल किया। उसने मुचलके की रकम वसूली की तैयारी हो गई है। पुलिस जिले में 106 लोगों पर कार्रवाई कर करोड़ों रुपये वसूल कराएगी।
प्रधानी चुनाव शांतिपूर्ण निपटाने के लिए जिले में सैकड़ों लोगों पर मुचलका पाबंद की कार्रवाई की गई थी। इसमें से 106 लोग ऐसे थे जो मुचलका पाबंद थे और इसके बाद भी उन्होंने विवाद कर कहीं मारपीट की तो कहीं पर गोलियां चलाई। पुलिस ने चुनाव से लेकर अब तक हुई मारपीट और जानलेवा हमलों के दर्ज हुए मामलों में वसूली की मंशा बना ली है। मुचलके की रकम जब्त की जाएगी। इसके लिए पुलिस ने रिपोर्ट नामजद लोगों की थानेवार लिस्ट तैयार करा ली है। सबसे अधिक बवाल करने वाले लोग बिशारतगंज में है। वहां लगभग 18 लोगों की लिस्ट तैयार की गई है। वहीं सबसे कम लोग बहेड़ी और शेरगढ़ में है।
एक से पांच लाख तक का है मुचलका
एसपी देहात राजकुमार अग्रवाल ने बताया कि प्रधानी चुनाव से पहले सैकड़ों खुराफातियों को मुचलका पाबंद किया गया था। इनमें से कई लोगों ने विवाद किया और उनके खिलाफ मुचलका पाबंद की कार्रवाई की गई। इसमें आरोपियों के खिलाफ एक से पांच लाख तक का मुचलका पाबंद किया गया था।
इन लोगों के खिलाफ होगी कार्रवाई
- नसीम उर्फ कल्लू निवासी जोखनपुर, बहेड़ी
- अखलाख निवासी जोखनपुर बहेड़ी
- इशहाक निवासी जोखनपुर बहेड़ी
- जलीस निवासी जोखनपुर बहेड़ी
- सरताज निवासी जोखनपुर बहेड़ी
- जलीस निवासी जोखनपुर बहेड़ी
- प्रेम पाल सिंह पिन्दारी अभयचंद बहेड़ी
- कृष्णपाल पिन्दारी अभयचंद बहेड़ी
- भानू प्रताप मोहम्मपुर शेरगढ़
- महेद्र मोहम्मदपुर शेरगढ़
- जशपाल मोहम्मदपुर शेरगढ़
- सुरेंद्र मोहम्मदपुर शेरगढ़
- जयवीर मोहम्मदपुर शेरगढ़
- विजेंद्र मोहम्मदपुर शेरगढ़
- महेंद्र मोहम्मदपुर शेरगढ़
- सुरेश कुमार मोहम्मदपुर शेरगढ़
- वीरपाल मोहम्मदपुर शेरगढ़
- राजपाल मोहम्मदपुर शेरगढ़
- गिरीशपाल मोहम्मदपुर शेरगढ़
- वेद प्रकाश मोहम्मदपुर शेरगढ़
- सुखदेव मोहम्मदपुर शेरगढ़
- रवि मोहम्मदपुर शेरगढ़
- संजीव मोहम्मदपुर शेरगढ़
- विजय मोहम्मदपुर शेरगढ़
- अतीक खां निवासी कस्बा बिशारतगंज
- तहजीब खां निवासी कस्बा बिशारतगंज
- उवैश निवासी कस्बा बिशारतगंज
- रिजवान निवासी कस्बा बिशारतगंज
- रफाकत खां निवासी कस्बा बिशारतगंज
- इजरान निवासी कस्बा बिशारतगंज
- कृपाल निवासी कस्बा बिशारतगंज
- आजाद निवासी कस्बा बिशारतगंज वार्ड 6
एसपी देहात राजकुमार अग्रवाल ने बताया कि चुनाव के दौरान कई लोगों को मुचलका पाबंद किया गया था। इसके बाद भी कई लोगों ने मारपीट और बवाल मचाया। ऐसे 106 लोगों पर रिपोर्ट दर्ज हुई थी। पुलिस अब इनके मुचलका की रकम वसूल करने की कार्रवाई कर रही है।
