राहुल का केन्द्र से सवाल, पूछा- कहां है वैक्सीन
नई दिल्ली। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने कोरोना वैक्सीन की कमी को लेकर सरकार पर शनिवार को फिर हमला किया और ग्राफिक की मदद से समझाया कि किस तरह से एक जुलाई तक 12 दिनों में वैक्सीन की कमी की वजह से टीकाकरण का लक्ष्य हासिल नहीं किया जा सका। राहुल गांधी ने …
नई दिल्ली। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने कोरोना वैक्सीन की कमी को लेकर सरकार पर शनिवार को फिर हमला किया और ग्राफिक की मदद से समझाया कि किस तरह से एक जुलाई तक 12 दिनों में वैक्सीन की कमी की वजह से टीकाकरण का लक्ष्य हासिल नहीं किया जा सका। राहुल गांधी ने एक वाक्य में ट्वीट किया, “अंतर पर ध्यान दीजिए। कहां है वैक्सीन।”
Mind the gap!#WhereAreVaccines pic.twitter.com/0VNhT6K8fn
— Rahul Gandhi (@RahulGandhi) July 3, 2021
उन्होंने ग्राफिक के माध्यम से समझाया कि कोरोना की तीसरी संभावित लहर का मुकाबला करने के लिए 18 जून को प्रति दिन 69.5 लाख वैक्सीनेशन का लक्ष्य था लेकिन एक जुलाई तक लक्ष्य से 27 प्रतिशत कम महज 50.8 लाख लोगों का ही प्रतिदिन टीकाकरण हो पाया है। गौरतलब है कोरोना वैक्सीन की कमी को लेकर राहुल गांधी सरकार पर लगातार हमला कर रहे हैं जिस पर सरकार के मंत्री करारा पलटवार भी कर रहे हैं। इससे साफ है कि सरकार राहुल गांधी के सवालों से परेशान है।
