उत्तराखंड में मुख्यमंत्री का अगला चेहरा कौन?
पवन सिंह कुंवर, हल्द्वानी। उत्तराखंड की सियासत में अस्थिरता का दौर शुरु से ही रहा है। उत्तराखंड के 21 साल इतिहास में एक सीएम के अलावा कोई 5 साल तक कुर्सी नहीं संभाल सका। उत्तराखंड में एक बार फिर बड़ा सियासी फेरबदल हो रहा है। 4 महीने पहले सीएम पद की शपथ लेने वाले तीरथ …
पवन सिंह कुंवर, हल्द्वानी। उत्तराखंड की सियासत में अस्थिरता का दौर शुरु से ही रहा है। उत्तराखंड के 21 साल इतिहास में एक सीएम के अलावा कोई 5 साल तक कुर्सी नहीं संभाल सका। उत्तराखंड में एक बार फिर बड़ा सियासी फेरबदल हो रहा है। 4 महीने पहले सीएम पद की शपथ लेने वाले तीरथ सिंह रावत ने भी अपना इस्तीफा दे दिया है।
अब तक कुल 9 अलग-अलग सीएम शपथ ले चुके हैं। अकेले बीजेपी ने ही 6 बार अपने सीएम बदले हैं, अब सातवीं बार नया मुख्यमंत्री चुना जा रहा है। सभी की नजर इस बात पर टिकी है कि इस बार उत्तराखंड का सीएम कौन होगा?
अब बीजेपी को मौजूदा विधायकों में से ही किसी एक को नए सीएम के रुप में चुनना है, इस रेस में राज्य सरकार में मंत्री धन सिंह रावत, अनिल बलूनी, बंशीधर भगत, हरक सिंह रावत और सतपाल महाराज का नाम सबसे आगे चल रहा है।
नियमों के अनुसार, मुख्यमंत्री पद पर बने रहने के लिए तीरथ सिंह रावत को 10 सितंबर तक विधानसभा चुनाव जीतना था। उत्तराखंड में मौजूदा वक्त में विधानसभा की 2 सीटें गंगोत्री और हल्द्वानी खाली हैं जहां उपचुनाव होना है। अगले साल फरवरी-मार्च में ही विधानसभा चुनाव होने हैं, ऐसे में उपचुनाव कराने का फैसला निर्वाचन आयोग पर ही निर्भर करता है. इसलिए किसी मौजूदा विधायक को ही सीएम पद के लिए चुने जाना संभव है।
