जापान में भारी बारिश का कहर, भूस्खलन में कई घर बहे, 20 लोग लापता

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

टोक्यो। जापान के शिज़ुओका प्रान्त में हाल में हुए भूस्खलन के तुरंत बाद और नए भूस्खलन की आशंका को देखते हुए शनिवार को 35,500 से अधिक लोगों के घरों को खाली करा कर सभी को सुरक्षित स्थानों पर जाने को कहा गया है। राष्ट्रीय मीडिया के मुताबिक भूस्खलन के कारण अटामी शहर में करीब 20 …

टोक्यो। जापान के शिज़ुओका प्रान्त में हाल में हुए भूस्खलन के तुरंत बाद और नए भूस्खलन की आशंका को देखते हुए शनिवार को 35,500 से अधिक लोगों के घरों को खाली करा कर सभी को सुरक्षित स्थानों पर जाने को कहा गया है।

राष्ट्रीय मीडिया के मुताबिक भूस्खलन के कारण अटामी शहर में करीब 20 लोग लापता हैं जबकि 10 घर क्षतिग्रस्त हो गए हैं। यह घटना भारी बारिश के कारण भूस्खलन हुई है। क्योदाे समाचार एजेंसी की रिपोर्ट के मुताबिक शिज़ुओका के अधिकारियों ने प्रांत के कई क्षेत्रों के लिए उच्चतर आपातकालीन चेतावनी घोषित किया है। जापान में इस हफ्ते की शुरुआत से ही भारी बारिश हो रही है।

संबंधित समाचार