बदायूं: फीडर जोड़ते समय स्पार्किंग से निकली लपटें, एसएसओ झुलसे
सहसवान/बदायूं, अमृत विचार। स्थानीय विद्युत उपसंस्थान से जुड़े देहात का फीडर लगाते समय अचानक तेज स्पार्पिंग के साथ आग की लपटें निकलीं। इसकी चपेट आए ड्यूटी पर तैनात एसएसओ गंभीर रूप से झुलस गए। उनकी यहां संविदा पर तैनाती है। घटना की जानकारी मिलते ही उपखंड अधिकारी मौके पर पहुंच गए। घायल को सीएचसी भेजा …
सहसवान/बदायूं, अमृत विचार। स्थानीय विद्युत उपसंस्थान से जुड़े देहात का फीडर लगाते समय अचानक तेज स्पार्पिंग के साथ आग की लपटें निकलीं। इसकी चपेट आए ड्यूटी पर तैनात एसएसओ गंभीर रूप से झुलस गए। उनकी यहां संविदा पर तैनाती है। घटना की जानकारी मिलते ही उपखंड अधिकारी मौके पर पहुंच गए। घायल को सीएचसी भेजा गया। हालत गंभीर होने पर जिला चिकित्सालय और बाद में बरेली रेफर किया गया। घटना से संविदा कर्मी के परिवार में कोहराम मचा हुआ है।
विद्युत उप संस्थान सहसवान के एक कंट्रोल रूम से विद्युत उपकेंद्र नाधा, मुजरिया, जरीफनगर, दहगवां,खितौरा आदि स्थानों पर विद्युत आपूर्ति की जाती है। दूसरे से ग्राम सिलहरी फीडर को विद्युत आपूर्ति दी जाती है। बीती रात 8:30 बजे के लगभग सहसवान नगर विद्युत कंट्रोल रूम में एसएसओ अभिषेक सक्सेना (32) ड्यूटी पर तैनात थे।
उन्होंने सिलहरी विद्युत फीडर के लिए आपूर्ति देने को जैसे ही कंट्रोल स्विच दबाया। अचानक लगी आग से वह बुरी तरह झुलस गए। उनकी चीख-पुकार सुनकर पहुंचे विद्युत कर्मचारियों ने जैसे-तैसे उन्हें बचाया। घटना की सूचना तत्काल उपखंड अधिकारी सत्येंद्र सिंह को दी गई। उन्होंने उन्हें सीएचसी पहुंचाया।
हालत गंभीर होने के कारण जिला चिकित्सालय और फिर बरेली रेफर कर दिया गया। अवर अभियंता संतराम ने बताया कि मशीन में तकनीकी खराबी की जानकारी कई बार उच्चाधिकारियों को दी जा चुकी है परंतु सामान उपलब्ध नहीं कराया जाता। कंट्रोल रूम को अभी भी खतरा बना हुआ है।
