चेन्नई हवाई अड्डे पर अधिकारियों ने खोला डाक पार्सल, मिला कुछ ऐसा कि भेजना पड़ा वापस
चेन्नई। सीमा शुल्क अधिकारियों ने यहां अन्ना अंतराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर विदेश डाकघर (एफपीओ) में 107 जीवित मकड़ियों से भरा डाक पार्सल जब्त किया और बाद में उसे पोलैंड वापस भिजवा दिया। सीमा शुल्क आयुक्त कार्यालय की ओर से जारी बयान के मुताबिक सीमा शुल्क अधिकारियों ने संदेह के आधार पर एफपीओ में आये एक …
चेन्नई। सीमा शुल्क अधिकारियों ने यहां अन्ना अंतराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर विदेश डाकघर (एफपीओ) में 107 जीवित मकड़ियों से भरा डाक पार्सल जब्त किया और बाद में उसे पोलैंड वापस भिजवा दिया। सीमा शुल्क आयुक्त कार्यालय की ओर से जारी बयान के मुताबिक सीमा शुल्क अधिकारियों ने संदेह के आधार पर एफपीओ में आये एक डाक पार्सल की जांच की।
तमिलनाडु में अरुप्पुकोटाई स्थित एक व्यक्ति के नाम पते पर आये इस पार्सल को खोला गया तो उसमें रखे थर्मोकोल बॉक्स में कपास से लपेटी गयी प्लास्टिक की 107 छोटी-छोटी शीशियां मिली जिसमें जीवित मकड़ियां रखी गयी थी।
बाद में वन्यजीव अपराध नियंत्रण ब्यूरो के अधिकारी और जूलॉजिकल सर्वे ऑफ इंडिया के वैज्ञानिकों को बुलाया गया। अधिकारियों की सिफारिश पर पोलैंड से आये इस पार्सल को वापस भेजने के लिए एफपीओ को सौंप दिया गया। संबंधित मामले में आगे की जांच जारी है।
