पारिवारिक विवाद ने ले ली पूरे परिवार की जान, पहले की पत्नी-बेटी की हत्या फिर खुद कर ली आत्महत्या

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

पारादीप (ओडिशा)। ओडिशा के जगतसिंहपुर जिले में 50 वर्षीय एक व्यक्ति ने कथित तौर पर अपनी पत्नी और बेटी की हत्या करने के बाद खुद भी फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी। जगतसिंहपुर सदर पुलिस थाना के प्रभारी निरीक्षक प्रभात कुमार साहू ने बताया कि यह घटना जोटा चांदपटना …

पारादीप (ओडिशा)। ओडिशा के जगतसिंहपुर जिले में 50 वर्षीय एक व्यक्ति ने कथित तौर पर अपनी पत्नी और बेटी की हत्या करने के बाद खुद भी फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी। जगतसिंहपुर सदर पुलिस थाना के प्रभारी निरीक्षक प्रभात कुमार साहू ने बताया कि यह घटना जोटा चांदपटना गांव की है। घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय लोग व्यक्ति की पत्नी और बेटी को गंभीर हालत में अस्पताल ले गए।

पुलिस अधिकारी के मुताबिक गंभीर रूप से घायल बेटी की एक स्थानीय अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गयी जबकि उसकी पत्नी ने कटक के एससीबी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल ले जाते समय रास्ते में ही दम तोड़ दिया।

पुलिस के मुताबिक इस घटना की वजह पारिवारिक विवाद बताई जा रही है, लेकिन सही कारण का पता लगाने के लिए पुलिस मामले की विस्तृत जांच कर रही है।

संबंधित समाचार