पीलीभीत: संदिग्ध हालात में महिला की मौत, पति सहित ससुराल पक्ष के लोगों पर हत्या का आरोप

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमृत विचार, बीसलपुर (पीलीभीत)। कोतवाली क्षेत्र के ग्राम अमरा करोड़ में मंगली प्रसाद के बेटे सर्वेश कुमार की पत्नी आरती देवी (30) की शनिवार को संदिग्ध हालात में मौत हो गई। मायके पक्ष के लोगों ने गांव पहुंचकर पति सहित ससुराल पक्ष के लोगों पर बेटी की हत्या करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने …

अमृत विचार, बीसलपुर (पीलीभीत)। कोतवाली क्षेत्र के ग्राम अमरा करोड़ में मंगली प्रसाद के बेटे सर्वेश कुमार की पत्नी आरती देवी (30) की शनिवार को संदिग्ध हालात में मौत हो गई। मायके पक्ष के लोगों ने गांव पहुंचकर पति सहित ससुराल पक्ष के लोगों पर बेटी की हत्या करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया है।

पकड़िया मंगली निवासी झब्बू लाल ने अपनी बेटी आरती का विवाह 2012 में गांव अमरा करोड़ निवासी सर्वेश कुमार के साथ किया था। सर्वेश कुमार के दो पुत्र केशव व पवन हैं। आरोप है कि पति के अलावा ससुराल के अन्य लोग आरती को प्रताड़ित कर रहे थे। शनिवार को सूचना मिली कि उनकी बेटी आरती की सर्प दंश से मृत्यु हो गई है। मृतका आरती के पिता झब्बू लाल व अन्य परिवार के लोग मौके पर पहुंचे। उन्होंने बेटी के ससुराल वालों पर हत्या का आरोप लगाते हुए पुलिस को सूचना दी।

प्रभारी निरीक्षक क्राइम पुष्कर सिंह ने मौके पर पहुंचकर घटना का जायजा लिया। महिला के शव को र्का पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेजा है। पीलीभीत से आई फॉरेंसिक टीम ने मौके पर जांच की। मृतका के मायके वालों ने कोतवाली में तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

संबंधित समाचार