बदायूं: अध्यक्ष पद की दो प्रत्याशियों समेत 50-60 लोगों पर रिपोर्ट
बदायूं, अमृत विचार। जिला पंचायत अध्यक्ष पद के नामांकन के दौरान 26 जून को धारा 144 और कोविड 19 का उल्लंघन करने पर समाजवादी पार्टी से प्रत्याशी सुनीता शाक्य और निर्दलीय प्रत्याशी ऐश्वर्या समेत 50-60 लोगों पर थाना सिविल लाइन में रिपोर्ट दर्ज की गई है। नामांकन कराने जाने के समय दोनों प्रत्याशियों ने जुलूस …
बदायूं, अमृत विचार। जिला पंचायत अध्यक्ष पद के नामांकन के दौरान 26 जून को धारा 144 और कोविड 19 का उल्लंघन करने पर समाजवादी पार्टी से प्रत्याशी सुनीता शाक्य और निर्दलीय प्रत्याशी ऐश्वर्या समेत 50-60 लोगों पर थाना सिविल लाइन में रिपोर्ट दर्ज की गई है। नामांकन कराने जाने के समय दोनों प्रत्याशियों ने जुलूस निकाला था। जिसकी वीडियो सोशल साइट्स पर खूब वायरल हुई थी जिसका पुलिस ने संज्ञान लिया और रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
चुनाव के चलते जिले में धारा 144 लागू की गई थी। जिसमें भीड़ लगाने की मनाही होती है। इसके बाद भी समाजवादी पार्टी कार्यालय पर एक बैठक के बाद प्रत्याशी भीड़ के साथ कलेक्ट्रेट में नामांकन कराने पहुंचीं। साथ में समाजवादी पार्टी के कई पदाधिकारियों के अलावा कार्यकर्ता थे। जो नारेबाजी करते हुए जा रहे थे। जो धारा 144 का उल्लंघन था।
इसके अलावा ज्यादातर लोगों ने मास्क नहीं लगाया था और शारीरिक दूरी का पालन भी नहीं किया गया था। लोगों ने मौके की वीडियो बनाई थी। कार्रवाई न करने की वजह से पुलिस की बहुत फजीहत हो रही थी। जिसके चलते पुलिस ने वीडियो के आधार पर मुकदमा लिखा है। वीडियो के आधार जांच भी शुरू कर दी है। जिसकी भी पहचान होती रहेगी उसका नाम जांच में जोड़ा जाता रहेगा।
