आज का राशिफल | 04 जुलाई, 2021

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मेष राशि आज घर में मांगलिक कार्यक्रम का आयोजन हो सकता है। जीवनसाथी के साथ आपका तालमेल बहुत ही अच्छा रहेगा। माता के स्वास्थ्य की चिन्ता होगी। अपनी योजनाओं को सीक्रेट रखें। भोग-विलास की वस्तुओं पर धन खर्च कर सकते हैं। वृष राशि आज व्यापारी वर्ग के मन में असन्तोष हो सकता है। दिल की …

मेष राशि

आज घर में मांगलिक कार्यक्रम का आयोजन हो सकता है। जीवनसाथी के साथ आपका तालमेल बहुत ही अच्छा रहेगा। माता के स्वास्थ्य की चिन्ता होगी। अपनी योजनाओं को सीक्रेट रखें। भोग-विलास की वस्तुओं पर धन खर्च कर सकते हैं।

वृष राशि

आज व्यापारी वर्ग के मन में असन्तोष हो सकता है। दिल की अपेक्षा दिमाग से फैसला लें। अत्यधिक बहसबाजी से आपको बचना चाहिये। अपनी सेहत का ध्यान रखें। सहकर्मियों से अनबन हो सकती है। जीवनसाथी की बातों पर नाराज न हों।

मिथुन राशि

आज दोस्तों के साथ मनोरञ्जक समय व्यतीत करेंगे। सन्तान को लेकर शुभ समाचार मिल सकते हैं। आपके व्यवहार से सब लोग प्रसन्न रहेंगे। फाइनेंस से जुड़ी गतिविधियों के लिये दिन उत्तम रहने वाला है।

कर्क राशि

आज आपकी छवि लोगों के सामने निखर कर सामने आयेगी। घर के कार्यों में आज काफी व्यस्त रहेंगे। परिवार के लोग आपके लिये कुछ निर्णय ले सकते हैं। अपनी योग्यता के बलबूते कार्यक्षेत्र में बड़ी उपलब्धि प्राप्त करेंगे।

सिंह राशि

प्रेम सम्बन्धों में प्रगाढ़ता बढ़ेगी। आपको अपनी छवि को लेकर चिन्ता रहेगी। कार्यक्षेत्र में आपको दूसरे लोगों पर बहुत भरोसा नहीं करना चाहिये। धार्मिक गतिविधियों में आप रुचि लेंगे। पिकनिक के लिये आप जा सकते हैं।

कन्या राशि

आज घर में प्रसन्नता का माहौल रहेगा। गैस और अपच की समस्या हो सकती है। किसी से अपनी गुप्त बातें शेयर न करें। बेवजह की यात्रा करने से आपको बचना चाहिये। इन्टरनेट पर आप काफी समय खर्च करेंगे। आपका फोकस महत्वपूर्ण कार्यों से हट सकता है।

तुला राशि

आज सिनेमाघर और होटल व्यवसायियों की आय बढ़ सकती है। काफी दिनों से मेहनत के कारण जो थकान थी वो आज दूर होगी। कारोबार में नये अनुबन्ध कर सकते हैं। वैवाहिक जीवन रोमांस से भरपूर रहने वाला है।

वृश्चिक राशि

आज अटके हुए कार्यों को प्राथमिकता में लाते हुए पूर्ण कर लें। यदि आप साझेदारी में काम करना चाहते हैं तो आज का समय बहुत उत्तम है। खर्चों को लेकर सावधान रहना चाहिये। आपको मेहनत का सुखद परिणाम मिलेगा।

धनु राशि

आज आपके मित्रों की संख्या में बढ़ोत्तरी होगी। सहयोगियों की सलाह पर ध्यान दें। राजनीति से जुड़े लोगों का वर्चस्व बढ़ेगा। घर के बड़े बुजुर्ग आपसे काफी प्रसन्न रहने वाले हैं। आप स्वयं को ऊर्जावान महसूस करेंगे।

मकर राशि

आज कार्यक्षेत्र में आपको वाहवाही मिलेगी। जीवनसाथी के साथ घूमने जा सकते हैं। अपनी दिनचर्या में बदलाव कर सकते हैं। जीवनसाथी के साथ नोंक-झोंक होने की सम्भावना है। पुराने धन की प्राप्ति हो सकती है।

कुंभ राशि

नये उत्पादों की शुरुआत कर सकते हैं। व्यापार में सम्बन्धियों की मदद मिलेगी। आपको कोई अच्छा आइडिया मिल सकता है जो आपको कार्यक्षेत्र में काफी मदद करेगा। कार्यों में आ रही बाधा दूर होगी। युवा लड़के कुसंगति से बचें।

मीन राशि

आज प्रेम सम्बन्धों को पारिवारिक स्वीकृति मिलने से प्रसन्न रहेंगे। आपकी विनम्रता की लोग प्रशंसा करेंगे। सुख-सुविधाओं में आप धन खर्च कर सकते हैं। आपकी आय बढ़ने से मन प्रसन्न होगा। अति आत्मविश्वास के कारण काम बिगड़ने की सम्भावना है।