बरेली: रुविवि की एनएसएस इकाई ने प्लास्टिक से तैयार किया ईको-ब्रिक
बरेली, अमृत विचार। रुहेलखंड विश्वविद्यालय की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई ने अंतरर्राष्ट्रीय प्लास्टिक बैग मुक्त दिवस पर पोस्टर और वीडियो के जरिए सोशल मीडिया पर जागरूकता अभियान चलाया जिसमें प्लास्टिक के उपयोग को कम करने और उससे होनी वाली हानियों के बारे में बताया। एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी डॉ. ब्रजेश कुमार ने बताया कि कैसे हम …
बरेली, अमृत विचार। रुहेलखंड विश्वविद्यालय की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई ने अंतरर्राष्ट्रीय प्लास्टिक बैग मुक्त दिवस पर पोस्टर और वीडियो के जरिए सोशल मीडिया पर जागरूकता अभियान चलाया जिसमें प्लास्टिक के उपयोग को कम करने और उससे होनी वाली हानियों के बारे में बताया।
एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी डॉ. ब्रजेश कुमार ने बताया कि कैसे हम घर पर ईको-ब्रिक बनाकर वेस्ट प्लास्टिक का उपयोग कर सकते हैं। एक ईको-ब्रिक बनाने के लिए एक बोतल में पॉलीथिन को दबाकर भरते रहें जब बोतल भर जाए तो एक ईको-ब्रिक तैयार होती है। इस प्रकार हम प्लास्टिक को इधर-उधर न फेंककर पर्यावरण के साथ जीव-जंतुओं की भी रक्षा कर सकते हैं।
एनएसएस स्वयं सेवक एवं टीम लीडर मोहित शर्मा ने पोस्टरों और वीडियो को अपने सोशल अकांट्स पर डालकर लोगों को जागरूक किया। एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी डा. शशि भूषण तिवारी ने भी स्वयंसेवकों के इस कार्य की सराहना की।
