रामपुर: राज्यमंत्री ने रोपा सहजन का पौधा, पौधारोपण की अपील
रामपुर,अमृत विचार। उत्तर प्रदेश सरकार में जल शक्ति राज्यमंत्री बलदेव सिंह औलख ने अब्दुल कलाम पार्क डूंगरपुर में सहजन का पौधा रोपित किया। इस अवसर पर राज्यमंत्री ने कहा कि पर्यावरण संवारने के लिए पौधारोपण बहुत जरूरी है। पेड़-पौधे लोगों के लिए जीवनदायी हैं क्योंकि यह ही आक्सीजन का स्त्रोत हैं। सींगनखेड़ा गांव में रविवार …
रामपुर,अमृत विचार। उत्तर प्रदेश सरकार में जल शक्ति राज्यमंत्री बलदेव सिंह औलख ने अब्दुल कलाम पार्क डूंगरपुर में सहजन का पौधा रोपित किया। इस अवसर पर राज्यमंत्री ने कहा कि पर्यावरण संवारने के लिए पौधारोपण बहुत जरूरी है। पेड़-पौधे लोगों के लिए जीवनदायी हैं क्योंकि यह ही आक्सीजन का स्त्रोत हैं।
सींगनखेड़ा गांव में रविवार को नोडल अधिकारी एल वेंटैश्वर लू ने पौधारोपण के बाद कहा कि आज के दिन 25 करोड़ पौधे रोपित करने की योजना है। मुख्यमंत्री ने मुझे रामपुर के लिए नामित किया है। रामपुर में 25 लाख पौधे लगाए जाने की योजना है। पौधे राेपित करने के बाद उनकी रक्षा करने की भी योजना है।
स्कूल कालेजोंं में भी पौधरोपण कराया जाएगा। प्रकृति का क्षरण रोकना पड़ेगा। जिलाधिकारी रविंद्र कुमार मांदड़ ने पौधारोपण किया। उन्होंने कहा कि पौधे रोपित करने के बाद उनको जिन्दा रखने की जिम्मेदारी भी उठाएं। कहा कि मनरेगा के माध्यम से पौधों को पानी लगवाया जाएगा इससे रोजगार भी उत्पन्न होगा।
पौधारोपण के बाद वह अधिकारियों की ड्यूटी पौधों की मानीटरिंग के लिए लगाएंगे। कहा कि जामुन, पीपल, अर्जुन और सहजन आदि के पौधे रोपित किए गए हैं। कहा कि एक एप डाउनलोड किया है जहां पौधारोपण के फोटो अपलोड किए जाएंगे। ताकि, अधिक से अधिक पौधे जीवित रहें। इनके अलावा मुख्य विकास अधिकारी गजल भारद्वाज ने भी पौधारोपण किया।
