पर्यावरण सन्तुलन के लिए पौधारोपण जरूरी : गोपाल अंजान

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुरादाबाद, अमृत विचार। पर्यावरण संतुलन के लिए पौधरोपण बहुत ही जरूरी है। हम अच्छे वातावरण की उम्मीद तो करते हैं लेकिन अपनी जिम्मेदारी नहीं समझते, अपनी जिम्मेदारी समझें। यह बात राज्यमंत्री गोपाल अंजान ने हर्बल पार्क में पौधारोपण के दौरान कहा। वन महोत्सव के तहत प्रदेशभर में 25 करोड़ पौधे रोपे जा रहे हैं। जिसके …

मुरादाबाद, अमृत विचार। पर्यावरण संतुलन के लिए पौधरोपण बहुत ही जरूरी है। हम अच्छे वातावरण की उम्मीद तो करते हैं लेकिन अपनी जिम्मेदारी नहीं समझते, अपनी जिम्मेदारी समझें। यह बात राज्यमंत्री गोपाल अंजान ने हर्बल पार्क में पौधारोपण के दौरान कहा।

वन महोत्सव के तहत प्रदेशभर में 25 करोड़ पौधे रोपे जा रहे हैं। जिसके तहत मुरादाबाद में 22 लाख पौधे रोपने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। रविवार को सुबह से ही वन विभाग, नगर निगम, पंचायती राज विभाग सहित 29 विभागों की ओर से पौधारोपण शुरू किया गया।

हर्बल पार्क में वन विभाग की ओर से आयोजित पौधारोपण अभियान में दर्जाधारी राज्यमंत्री गोपाल अंजान, कांठ विधायक राजेश कुमार चुन्नू, एमएलसी जयपाल सिंह व्यस्त, महापौर विनोद अग्रवाल, मण्डलायुक्त अंजनेय कुमार, डीएम शैलेंद्र कुमार आदि ने फलदार, छायादार व औषधीय पौधे रोपे।

इस मौके पर कांठ विधायक राजेश कुमार चुन्नू ने कहा कि पौधों के बिना धरती पर जीवन की कल्पना बिल्कुल भी नहीं की जा सकती है। प्रत्येक व्यक्ति को सोचना चाहिए कि आज हम जो सांस ले रहे हैं वह किसी हमारे जैसे व्यक्ति द्वारा लगाए गए पौधों की वजह से ही है। एमएलसी जयपाल सिंह व्यस्त ने कहा कि मानव जनसंख्या तो लगातार बढ़ रही है लेकिन पेड़ पौधों की संख्या लगातार कम हो रही है।

यह चिंता का विषय है। लोग अपने फायदे के लिए पेड़ों पर आरी चला रहे हैं लेकिन नए पौधे कम ही लगा रहे हैं। हर व्यक्ति को कम से कम एक पौधा अवश्य ही लगाना चाहिए। इस दौरान सीडीओ, नगर आयुक्त, पंचायती राज अधिकारी सहित अन्य विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।

संबंधित समाचार