मैनपुरी: भीषण सड़क हादसे में 22 एनसीसी कैडेट्स घायल, 6 की हालत नाजुक

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मैनपुरी। उत्तर प्रदेश के मैनपुरी जिले में आज रविवार की सुबह उस वक्त हड़कंप मच गया जब ग्वालियर-बरेली हाईवे पर एनसीसी कैडेट्स से भरी रोडवेज बस ट्रक से टकरा गई। हादसे में 22 एनसीसी कैडेट्स घायल हो गईं। इनमें छह की हालत गंभीर बताई जा रही है। इन्हें सैफई मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है। …

मैनपुरी। उत्तर प्रदेश के मैनपुरी जिले में आज रविवार की सुबह उस वक्त हड़कंप मच गया जब ग्वालियर-बरेली हाईवे पर एनसीसी कैडेट्स से भरी रोडवेज बस ट्रक से टकरा गई। हादसे में 22 एनसीसी कैडेट्स घायल हो गईं। इनमें छह की हालत गंभीर बताई जा रही है। इन्हें सैफई मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है। बताया जाता है कि हादसा बस चालक की लापरवाही के कारण हुआ है। छात्राओं ने बताया कि चालक तेज रफ्तार से बस चला रहा था।

घटना किशनी थाना क्षेत्र में नगला अखे की है। जानकारी के मुताबिक इटावा जनपद स्थित केके डिग्री कॉलेज की एनसीसी कैडेट्स रोडवेज की अनुबंधित बस से फर्रुखाबाद के फतेहगढ़ जा रही थीं। वहां डीएनसी विद्यालय में सुबह 10 बजे से सी सर्टिफिकेट की परीक्षा थी। इसी बीच गांव नगला अखे के पास एनसीसी कैडेट्स की बस की टक्कर आगे चल रहे ट्रक से हो गई। टक्कर होते ही बस में चीख-पुकार मच गई।

सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र किशनी में भर्ती कराया। जहां से 6 लोगों की नाजुक हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने सैफई मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया है। हादसे की जानकारी होने पर एसडीएम रामसकल मौर्य ने सीएचसी पहुंचकर वहां भर्ती एनसीसी कैडेट्स के हाल की जानकारी ली।

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

Parliament Monsoon Session Day 5: राज्यसभा में हंगामे के बाद कार्यवाही दोपहर 2 बजे तक स्थगित, CJP से बातचीत के लिए कंस्टीट्यूशन क्लब पहुंचे जेपी नड्डा
गोमती नदी में उतरकर किसानों का अनोखा प्रदर्शन, 40 मिनट तक पानी में खड़े रहे; प्रशासन को सौंपा 108 सूत्रीय ज्ञापन
Ken-Betwa Project: मध्य प्रदेश के अमित भटनागर ने खत्म किया 18 दिन बाद अपना अनशन, मां के कहने पर लिया फैसला; जानिए पूरा मामला
UP T20 League 2026: आज होगा मिनी ऑक्शन, 250 से ज्यादा खिलाड़ियों पर लगेगी बोली; नोएडा के पास सबसे बड़ा पर्स
श्रावण मास 2026: काशी में सुरक्षा का मेगा प्लान, वाराणसी 5 जोन और 15 सेक्टर में बंटेगा; 5,000 पुलिसकर्मी रहेंगे तैनात