बरेली: केंद्रीय मंत्री समेत सांसद-विधायक ने किया पौधरोपण, वन महोत्सव के तहत एक दिन में लगाए जाएंगे 1.26 लाख पौधे

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। ग्राम्य वन मंझा में केंद्रीय मंत्री संतोष गंगवार, आंवला सांसद धर्मेंद्र कश्यप, नगर विधयाक अरुण कुमार, बिथरी विधयाक राजेश मिश्रा ने पौधरोपण किया। मंझा में वन महोत्सव के तहत एक ही दिन में 1.26 लाख पौधे लागये जा रहे हैं। प्रभागीय वन अधिकारी भारत लाल के अलावा, मुख्य वन संरक्षक ललित कुमार …

बरेली, अमृत विचार। ग्राम्य वन मंझा में केंद्रीय मंत्री संतोष गंगवार, आंवला सांसद धर्मेंद्र कश्यप, नगर विधयाक अरुण कुमार, बिथरी विधयाक राजेश मिश्रा ने पौधरोपण किया। मंझा में वन महोत्सव के तहत एक ही दिन में 1.26 लाख पौधे लागये जा रहे हैं।

प्रभागीय वन अधिकारी भारत लाल के अलावा, मुख्य वन संरक्षक ललित कुमार वर्मा, वन संरक्षक जावेद अख्तर समेत प्रशासनिक अधिकारी भी इस दौरान मौजूद रहे। पौधरोपण के तहत आम, जामुन, महुआ, नीम, आंवला, अमरूद, बेल, कटहल, सहजन, शीशम, इमली, शहतूत, अर्जुन, चिलबिल, पीपल, पाखड़, बरगद, मौलश्री, केसिया सामिया, गुलमोहर, कचनार, अमलतास, जरुल, अशोक आदि के पौधे रोपे गए।

संबंधित समाचार