लखनऊ: बसपा के इस पूर्व सांसद पर सरकार ने कसा शिकंजा, ढहाई गई अवैध इमारत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में जब से योगी आदित्यनाथ की अगुवाई में भाजपा की सरकार आई है तब से अवैध कब्जेदारों के खिलाफ लगातार कार्रवाई कर रही है। इसी कड़ी आज रविवार को बहुजन समाज पार्टी (बसपा) पूर्व सांसद दाऊद अहमद की अवैध संपत्ति पर कार्रवाई की गई है। राजधानी के रिवर बैंक कॉलोनी में स्थित …

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में जब से योगी आदित्यनाथ की अगुवाई में भाजपा की सरकार आई है तब से अवैध कब्जेदारों के खिलाफ लगातार कार्रवाई कर रही है। इसी कड़ी आज रविवार को बहुजन समाज पार्टी (बसपा) पूर्व सांसद दाऊद अहमद की अवैध संपत्ति पर कार्रवाई की गई है। राजधानी के रिवर बैंक कॉलोनी में स्थित अवैध बहुमंजिला इमारत को लकनऊ जिला प्रशासन की टीम और भारी पुलिस बल की मौजूदगी में जमींदोज कर दिया गया है। पूर्व सांसद दाउद अहमद ने बहुमंजिली इमारत में बना दिए थे अवैध रूप से दर्जनों फ्लैट। भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण विभाग (ASI) ने अवैध निर्माण पर घोर आपत्ति जताई थी।

अवैध बिल्डिंग गिराने के दौरान हुआ हादसा
इस दौरान हादसा भी हो गया। जानकारी के मुताबिक अवैध बिल्डिंग गिराने के दौरान मलबे में जेसीबी का ड्राईवर दब गया। आधे घंटे की मशक्कत के बाद ड्राइवर को मलबे से निकाला गया। जेसीबी ड्राइवर को गंभीर हालत में अस्पताल भेजा गया है। डॉक्टर्स के मुताबिक ड्राइवर की हालत खतरे से बाहर है।

ASI ने दिया बिल्डिंग को गिराने का आदेश
पूर्व सांसद दाउद अहमद ने रिवर बैंक कॉलोनी के पीछे एफ ब्लॉक में हाफिज डेयरी के सामने अवैध तरीके से 6 मंजिला अपार्टमेंट खड़ा कर लिया, इसका निर्माण केंद्रीय संरक्षित स्मारक रेजिडेंसी बिल्डिंग के विनियमित क्षेत्र में किया गया था। पुरातत्व विभाग ने इसका निर्माण रोकने के लिए काफी प्रयास किया। एलडीए, लखनऊ के डीएम तथा कमिश्नर सहित तमाम अधिकारियों को पत्र लिखे। लेकिन किसी ने निर्माण नहीं रुकवाया। इससे 6 मंजिला इमारत खड़ी हो गयी। इसके बाद भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण विभाग को निर्णय लेना पड़ा। पुरातत्व विभाग के संयुक्त महानिदेशक ने 3 जुलाई 2021 हो इसे ध्वस्त करने का आदेश पारित किया। 4 जुलाई को जिला प्रशासन तथा पुरातत्व विभाग की टीम ने इसे गिराने में लग गयी।

संबंधित समाचार