महराजगंज: पुलिस ने तोड़ी नफरत की दीवार, हंसी-खुशी घर लौटा परिवार, जानें पूरा मामला

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

महराजगंज। पारिवारिक विवादों और मनमुटाव को खत्म करने के लिये पुलिस किए जा रहे पहल से लोगों के जीवन में फिर से खुशियां लौटाने लगी हैं। इसी क्रम में रविवार को पुलिस परिवार परामर्श केंद्र ने करीब एक दर्जन से अधिक आपसी विवाद का निपटारा कराया गया। आपसी सहमति से नफरतों की दीवार को गिराकर …

महराजगंज। पारिवारिक विवादों और मनमुटाव को खत्म करने के लिये पुलिस किए जा रहे पहल से लोगों के जीवन में फिर से खुशियां लौटाने लगी हैं। इसी क्रम में रविवार को पुलिस परिवार परामर्श केंद्र ने करीब एक दर्जन से अधिक आपसी विवाद का निपटारा कराया गया। आपसी सहमति से नफरतों की दीवार को गिराकर पुलिस ने चार परिवारों को दोबारा एक किया और फूल मालाएं पहनकर दंपत्ति को हंसी-खुशी उनके घर वापस भेजा।

बता दें कि फरेंदा कोतवाली में पुलिस परिवार परामर्श केंद्र में आए कई पारिवारिक विवादों को सुलझाया गया। पुलिस परामर्श समिति ने कठिन परिश्रम से रूठे पति-पत्नी को समझाया बुझाया और चारों परिवारों को एकजुट किया। पुलिस ने वर्षों से बनी हुई नफरत की दीवार को तोड़कर उन्हें आपस में मिलाने में कामयाब हुई, जिसके बाद रूठे दंपत्ति ने एक दूसरे को फूल माला पहनाया और हंसी-खुशी घर लौटे।

वहीं दंपत्तियों के चेहरे पर खुशी देखकर क्षेत्राधिकारी फरेंदा ने उनके साथ आए बच्चों को मिठाई बांटी। क्षेत्राधिकारी ने कहा कि पुलिस परामर्श केंद्र महराजगंज में स्थित होने के कारण बृजमनगंज, कोल्हुई, पुरंदरपुर, फरेंदा के लोगों को काफी दूरी चलकर जाना पड़ता था।

उन्होंने कहा कि अब पुलिस अधीक्षक की प्रेरणा से थाना फरेंदा में प्रत्येक रविवार को पुलिस परामर्श केंद्र का शुभारंभ किया गया है। जिसमें प्रत्येक रविवार को पुलिस परामर्श समिति द्वारा पति पत्नी एवं अन्य पारिवारिक विवादों का निस्तारण किया जा रहा है। पुलिस का उद्देश्य ज्यादा से ज्यादा प्रकरणों का निस्तारण करना है।

संबंधित समाचार