शर्मनाक: सामुदायिक शौचालय में लटक रहे हैं ताले, आदेश बेअसर

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हरदोई। प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजाना के अन्तर्गत गावों में लाखों की लागत से बनाए गए सामुदायिक शौचालय बेमतलब साबित हो रहे हैं। इन शौचालयों में अभी तक ताले लटके हुए हैं। जिम्मेदारों को अब इनसे कोई वास्ता नहीं रह गया है। बताते चलें कि जिले के विभिन्न ब्लाकों में ग्राम पंचायत निधि से बनाए सामुदायिक …

हरदोई। प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजाना के अन्तर्गत गावों में लाखों की लागत से बनाए गए सामुदायिक शौचालय बेमतलब साबित हो रहे हैं। इन शौचालयों में अभी तक ताले लटके हुए हैं। जिम्मेदारों को अब इनसे कोई वास्ता नहीं रह गया है। बताते चलें कि जिले के विभिन्न ब्लाकों में ग्राम पंचायत निधि से बनाए सामुदायिक शौचालयों में ताले लटक रहे है। आलम यह है जमीनी स्तर पर एक भी शौचालयों का उपयोग नहीं हो पा रहा है। जिम्मेदार अनसुनी कर रहे है। ऐसे में केंद्र सरकार की स्वच्छता मिशन का पूरा मखौल उडाया जा रहा है।

पड़ताल में टडियावां ब्लॉक की ग्राम गौराडांडा, खेरिया नेवादा, आदि तमाम कई गावों में पिछले कई महीनों से शौचालय में जिम्मेदारों ने ताला बंद कर दिया है। ऐसे में लोग शौचालयों का प्रयोग नहीं कर पा रहे है। ग्रामीणों की मानें तो इस समस्या को लेकर कई बार सम्बन्धित अधिकारियों से गुहार लगाई जा चुकी है। बावजूद इसके शौचालयों का संचालन शुरू नहीं हो पाया है। ऐसे में जिम्मेदारों की मनमानी साफतौर पर जाहिर हो रही है।

इतना ही नहीं ग्राम पंचायतों में सचिवों के उदासीन रवैये के चलते ग्रामीण बेहद परेशान नजर आ रहे है। ग्रामीण सरकारी सिस्टम पर सवांलियां निशान लग रहे हैं। उधर इस बावत टडियावां बीडीओ संध्यारानी का कहना है, कि सामुदायिक शौचालयों में ताले लगे होने की बात से इंकार किया है।

क्या बोली गौराडांडा ग्राम प्रधान

गौराडांडा की प्रधान रीना सिंह का कहना है कि सामुदायिक शौचालय में ताला लगे होने की जानकारी मिली है। केयरटेकर की नियुक्ति के लिए अधिकारियों को पत्राचार करेगीं।

संबंधित समाचार