देवरिया: जिपं. अध्यक्ष गिरीश चंद्र तिवारी का हुआ भव्य स्वागत
देवरिया। भारतीय जनता पार्टी से पहली बार देवरिया जिला में परचम लहराने वाले नवनिर्वाचित जिला पंचायत अध्यक्ष पंडित गिरीश चंद्र तिवारी का अपने गृहनगर भाटपार रानी में भारतीय जनता पार्टी एवं नगर के व्यापारियों ने भव्य रूप से स्वागत किया। जैसे ही जिला पंचायत अध्यक्ष पंडित गिरीश चंद्र तिवारी का काफिला भाटपार रानी की सीमा …
देवरिया। भारतीय जनता पार्टी से पहली बार देवरिया जिला में परचम लहराने वाले नवनिर्वाचित जिला पंचायत अध्यक्ष पंडित गिरीश चंद्र तिवारी का अपने गृहनगर भाटपार रानी में भारतीय जनता पार्टी एवं नगर के व्यापारियों ने भव्य रूप से स्वागत किया। जैसे ही जिला पंचायत अध्यक्ष पंडित गिरीश चंद्र तिवारी का काफिला भाटपार रानी की सीमा बेलपार ढाले पर पहुंचा वहां सैकड़ों की संख्या में उपस्थित जनसमूह ने पंडित गिरीश चंद तिवारी को कंधों पर उठा लिया उनके साथ मदन मोहन मालवीय पीजी कॉलेज के प्रबंधक राघवेंद्र वीर विक्रम सिंह एवं भाटपार रानी विधानसभा से प्रत्याशी रहे जयनाथ कुशवाहा को भी कार्यकर्ताओं ने कंधों पर बैठा लिया और उत्साह के साथ जयकारों के साथ काफिला नगर में भ्रमण के लिए निकल पड़ा
पूरा नगर भारतीय जनता पार्टी के नारों से गुंजायमान हो गया। भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं का उत्साह देखने लायक था गाड़ियों का तो बहुत लंबा कतार सा लग गया था पटाखों की आवाज से पूरा नगर गूंज उठा था कार्यकर्ताओं ने अपने नेता को नगर भ्रमण बीआरडी रोड स्टेशन रोड मालवीय रोड होते हुए काफिला राघवेंद्र वीर विक्रम सिंह के निवास सोहावल कोठी पर पहुंचा यहां पर सभी कार्यकर्ताओं को मिठाई खिलाई गया।
उक्त अवसर पर भाटपार रानी के मंडल अध्यक्ष राजेंद्र जायसवाल, पूर्व मंडल अध्यक्ष सुरेश तिवारी, भाजपा नेत्री बिंदा कुशवाहा, भाजपा नेत्री मंजू पासवान, नवनिर्वाचित जिला पंचायत सदस्य अजय कुशवाहा, डॉक्टर शम्स परवेज, देवा मौर्या, देवा कुमार बीडीसी सदस्य, भाजपा के वरिष्ठ नेता जगदीश मिश्रा, भाटपार रानी के प्रमुख दवा व्यवसाई धीरेंद्र गुप्ता, भारतीय जनता युवा मोर्चा के पूर्व जिला अध्यक्ष डॉ पवन कुमार राय, पूर्व व्यापार मंडल अध्यक्ष जितेंद्र जयसवाल, राजेश गुप्ता सभासद, हनुमान जयसवाल सभासद, सत्येंद्र यादव टाइगर सिंह, आदि भारी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
उक्त अवसर पर नवनिर्वाचित जिला पंचायत अध्यक्ष ने सभी कार्यकर्ताओं को साधुवाद दिया और मीडिया के लोगों को भी मिठाई खिलाकर धन्यवाद दिया। इस मौके भाटपार रानी क्षेत्राधिकारी पंचम लाल यादव, थानाध्यक्ष चंद्रभान सिंह, एसआई आशुतोष कुमार सिंह, कांस्टेबल आशीष यादव, समीर यादव कांस्टेबल, व पूरा फोर्स उपस्थित रहा।
