यूपी सरकार ने पर्यावरण को बचाने में बनाया रिकार्ड, 5 साल में लगाए 100 करोड़ पेड़
लखनऊ। वन महोत्सव के पौधरोपण महाअभियान के अन्तार्गत मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सुलतानपुर में पूर्वांचल एक्सप्रेस वे के किनारे 100 करोड़वां पौधा लगाया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि पांच साल में यूपी सरकार ने पौधरोपण अभियान में रिकार्ड कायम किया है। अब तक प्रदेश में वन विभाग के सहयोग से 100 करोड़ पेड़ लगाए …
लखनऊ। वन महोत्सव के पौधरोपण महाअभियान के अन्तार्गत मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सुलतानपुर में पूर्वांचल एक्सप्रेस वे के किनारे 100 करोड़वां पौधा लगाया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि पांच साल में यूपी सरकार ने पौधरोपण अभियान में रिकार्ड कायम किया है। अब तक प्रदेश में वन विभाग के सहयोग से 100 करोड़ पेड़ लगाए जा चुके हैं, अभी यह अभियान 7 जुलाई तक चलेगा। सीएम ने कहा कि अब तक प्रदेश के विभिन्ना जनपदों व गांवों में 9 करोड़ पेड़ लगाए जा चुके हैं। सीएम ने कहा कि पूर्वांचल एक्स प्रेस वे को ध्यान में रखते हुए पांच औद्योगिक स्थानों पर पांच औद्योगिक गलियारे विकसित किए जाएंगे, जहां पर उद्योग लगेंगे। इससे पूर्वांचल के युवाओं को नौकरी के लिए कहीं जाना नहीं पड़ेगा। उनको अपने ही शहर में नौकरी मिल जाएगी। वहीं, पौधरोपण अभियान के तहत राज्यौपाल आनंदीबेन पटेल ने झांसी में वृक्षारोपण किया।
मुख्यामंत्री ने कहा कि पौधरोपण के इस महाभियान में सरकार कई रिकार्ड बनाने जा रही है। उस रिकार्ड के तहत यूपी में पिछले 5 साल में 100 करोड़ पौधे लगाए जा चुके हैं। एक जुलाई से अब 9 करोड़ पौधे लग चुके हैं जबकि 7 जुलाई तक वन महोत्सकव का आयोजन किया जाएगा। इस दौरान पूरे प्रदेश में 30 करोड़ से अधिक पौधे लगाए जाएंगे। मुख्यामंत्री योगी आदित्य नाथ ने कहा कि यहां पर 100 वर्ष पुराना एक बरगद का वृक्ष है। जिसको हेरिटेज वृक्ष के रूप में संरक्षित किया गया है। सीएम ने कहा कि वृक्षों को संरक्षित करके ही हम एक स्वाच्छम समाज दे सकते हैं। एक्सकप्रेस वे के किनारे पंचवटी, नक्षत्र वाटिका समेत अन्यह औषधीय वाटिकाएं भी बनाई जाए।
उपमुख्यमंत्री ने किया पौधरोपण
लखनऊ। लोक निर्माण विभाग की प्रयोगशाला में आयोजित पौधरोपण जन आंदोलन अभियान के अंतर्गत जनप्रतिनिधियों एवं वरिष्ठ अधिकारियों के साथ पर्यावरण के संरक्षण एवं संवर्धन के लिए पौधारोपण किया गया। उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि प्रदूषण, जलवायु परिवर्तन व तापक्रम में वृद्धि को नियंत्रित रखने में वनों का महत्वपूर्ण योगदान है। साफ सुथरा वातावरण हम सबकी जिम्मेदारी है। मौर्य ने लोगों से अपील की है कि सभी लोग अपने आस-पास वृक्षारोपण करने के साथ ही पौधों के संरक्षण का संकल्प लें, ताकि पर्यावरण संतुलन बना रहे।
पशुचिकित्सकों ने किया 3 लाख पौधरोपण
मुख्यमंत्री के पौधरोपण अभियान के आह्वान पर उत्तर प्रदेश पशु चिकित्सा संघ के सदस्य पशुचिकित्सकों द्वारा पूरे प्रदेश में 3 लाख पौधों का पौधरोपण निदेशालय, पशुचिकित्सालयों, पशु सेवा केंद्रों और ग्राम सभाओं में किया गया। इस अवसर पर अपने सन्देश में उत्तर प्रदेश पशु चिकित्सा संघ के अध्यक्ष डॉ राकेश कुमार ने बताया कि कोरोना जैसी महामारी से निपटने में ऑक्सीजन की महती भूमिका है, प्रदूषित वातावरण में ऑक्सीजन का स्तर बहुत कम हो जाने से मनुष्यों की श्वसन रोगों से लड़ने की क्षमता घट जाती है और फेफड़ों में प्रदूषित गैसों की मात्रा बढ़ जाती है, पौधरोपण से वायु प्रदूषण कम हो जाएगा और ऑक्सीजन लेवल बढ़ जाएगा। उपाध्यक्ष डॉ आशीष ने बताया कि संघ के पदाधिकारियों ने सभी जिला मुख्यालयों पर अपनी टीम के साथ पौधरोपण अभियान को सफल बनाया। महामंत्री डॉ संजीव सिंह ने मेरठ में पौधरोपण टीम का नेतृत्व किया। संयुक्त मंत्री डॉ दिग्विजय यादव ने बताया कि ये अभियान अगले एक माह तक जारी रहेगा। निदेशालय लखनऊ में निदेशक डॉ. एस के मलिक, संयुक्त निदेशक डॉ जैकेश पांडेय, डॉ ए के श्रीवास्तव द्वारा पौधरोपण किया गया।
