यूपी: वन विभाग ने रचा इतिहास, जानें एक दिन में कितने करोड़ पौधों की हुई रोपाई
लखनऊ। वन विभाग ने प्रदेश भर में एक दिन में 25 करोड़ के तय लक्ष्य से अधिक पौधरोपण कर इतिहास रच दिया। इस अभियान में विभाग के अलावा 26 अन्य विभागों और जन सहयोग से यह उपलब्धि हासिल हुई हैं। यह जानकारी रविवार को वन मंत्री दारा सिंह चौहान ने दी। उन्होंने वन विभाग के …
लखनऊ। वन विभाग ने प्रदेश भर में एक दिन में 25 करोड़ के तय लक्ष्य से अधिक पौधरोपण कर इतिहास रच दिया। इस अभियान में विभाग के अलावा 26 अन्य विभागों और जन सहयोग से यह उपलब्धि हासिल हुई हैं। यह जानकारी रविवार को वन मंत्री दारा सिंह चौहान ने दी। उन्होंने वन विभाग के मुख्यालय स्थित परिजात सभाकक्ष में पत्रकारवार्ता को संबोधित करते हुए बताया कि अंतिम सूचना प्राप्त होने तक रविवार को एक ही दिन 25.51 करोड़ पौधों का रोपण किया गया। राज्यपाल व मुख्यमंत्री ने पौध रोपित कर वृक्षारोपण जन-आंदोलन 2021 की शुरूआत किया। झांसी में पहूज नदी पर स्थित सिमरधा डैम के पास स्मृति वाटिका में राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने हरीशंकरी पौध का रोपण किया और सहजन के पौधे वितरित किये।
वहीं, प्रदेश में सड़क किनारे विशेषकर एक्सप्रेस-वे, राष्ट्रीय राजमार्ग, राज्य राजमार्ग और राष्ट्रीय राजमार्ग व सर्विस लेन के बीच हरित पट्टी विकसित किये जाने की शृंखला में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ग्रीन फील्ड पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे सुल्तानपुर में हरीशंकरी का पौधा रोपित किया। साथ ही उत्तर प्रदेश यूपीडा ने वन विभाग से खरीदे 30 हजार पौधे निकटवर्ती ग्राम वासियों को वितरित किए। इस वृहद स्तरीय वृक्षारोपण से ग्राम वासियों को फल, चारा, इमारती लकड़ी व औषधियां मिलेगी।
मंत्री दारा सिंह ने बताया कि प्रदेश में 18878 स्मृति वाटिका की स्थापना कर कोविड महामारी अथवा किन्ही अन्य कारणों से बिछडे़ प्रियजन की याद में पौधारोपण किया गया। वन विभाग द्वारा विकसित क्वीक कैप्चर एप के माध्यम से वृक्षारोपण स्थलों की जियो टैंगिंग की गई। बीते वर्ष पौधरोपण का निरीक्षण तीसरी पक्ष से कराया गया, जिसमें विभाग के करीब 90 फीसदी व अन्य विभागों के लगभग 84 फीसदी पौधरोपण स्थिति संतोषजनक पाई गई। प्रत्येक जिले में कौशल वाटिका लगाई जा रही है। उन्होंने बताया कि अन्य 26 विभागों द्वारा अपने लक्ष्यों को पूरा करने के लिए 17.87 करोड़ पौध डीएसटी प्रक्रिया के माध्यम से वन विभाग की पौधशालाओं से प्राप्त कर रोपण में उपयोग हुआ।
वन विभाग द्वारा गंगा व 80 सहायक नदियों को निर्मल रखने के उद्देश्य से इनके बिजनौर से लेकर बलिया तक 10 जिलों में नदी के किनारे 1.30 करोड़ से अधिक पौधे रोपित किये गये। पौधरोपण से संबंधित समस्त कार्यों की निगरानी आनलाईन पीएमएसऔर एनएमएस के माध्यम से वन विभाग मुख्यालय स्थित कमांड सेंटर से किया गया। साथ ही प्रदेश में पौराणिक/ऐतिहासिक महत्व की वृक्षों तथा अतिविषिश्ट व्यक्तियों, परम्पराओं व मान्यताओं से जुडे़ विरासत वृक्षों के चयन की कार्यवाही की गयी। वन विभाग द्वारा प्रदेश के समस्त 75 जिलों में 28 प्रजातियों के 947 विरासत वृक्षों का चिन्हीकरण करते हुए उनका संरक्षण किया जा रहा है। इस दौरान अपर मुख्य सचिव गृह व यूपीडा के सीईओ अवनीश अवस्थी भी उपस्थित रहें।
