यूपी: ब्लॉक प्रमुख के 825 सीटों पर इस तारीख को होंगे चुनाव, अधिसूचना जारी
लखनऊ। त्रिस्तरीय पंचायत सामान्य निर्वाचन 2021 के तहत ब्लॉक प्रमुख का चुनाव आगामी 10 जुलाई को होगा। उसी दिन मतदान के बाद मतगणना होने से देर सांय तक परिणाम आ जाएगा। इसके लिए राज्य निर्वाचन आयोग ने अधिसूचना जारी कर दी है। राज्य निर्वाचन आयुक्त मनोज कुमार ने बताया कि कार्यकाल समाप्त होने में 6 …
लखनऊ। त्रिस्तरीय पंचायत सामान्य निर्वाचन 2021 के तहत ब्लॉक प्रमुख का चुनाव आगामी 10 जुलाई को होगा। उसी दिन मतदान के बाद मतगणना होने से देर सांय तक परिणाम आ जाएगा। इसके लिए राज्य निर्वाचन आयोग ने अधिसूचना जारी कर दी है। राज्य निर्वाचन आयुक्त मनोज कुमार ने बताया कि कार्यकाल समाप्त होने में 6 माह से अधिक समय अवशेष होने के कारण जनपद गोण्डा की क्षेत्र पंचायत मुजेहना को छोड़कर प्रदेश के समस्त जनपदों के 825 क्षेत्र पंचायतों में आगामी 10 जुलाई को मतदान कराया जाएगा।
इस अवधि में अगर किसी सीट पर निर्विरोध ब्लॉक प्रमुख चुन लिये जाते हैं तो वहां पर चुनाव नहीं होगा। मनोज कुमार ने बताया कि निर्गत अधिसूचना के अनुसार 08 जुलाई को नामांकन पूर्वान्ह् 11.00 बजे से अपराह्न 3.00 बजे तक और उसी दिन अपरान्ह् 3.00 बजे से नामांकन पत्रों की जांच की जायेगी। उन्होंने बताया कि 9 जुलाई को पूर्वान्ह् 11.00 बजे से अपराह्न 3.00 बजे तक उम्मीदवार अपना नामांकन वापस ले सकते हैं।
राज्य निर्वाचन आयुक्त कुमार ने बताया कि आगामी 10 जुलाई को पूर्वान्ह् 11.00 बजे से 03.00 बजे तक मतदान और 10 जुलाई को ही अपराह्न 03.00 बजे से मतगणना कराई जायेगी। इसके बाद परिणाम घोषित कर दिये जाएंगे। मतदान और मतगणना केंद्रों पर कोविड-19 के प्रोटोकॉल का पूरा पालन करना होगा।
