पीलीभीत: सिद्ध बाबा मेले में आए युवक नदी में डूबा
कलीनगर/पीलीभीत, अमृत विचार। सिद्ध बाबा के मेले में दर्शन को आया युवक पास में बह रही नहर में नहाने के दौरान डूब गया। मौके पर दोस्तों द्वारा बचाने के प्रयास किए गए, लेकिन उसका कोई पता नहीं चला। मौके पर पहुंचे परिजनों को रो-रोककर बुरा हाल है। युवक का कोई पता नहीं चला है। सोमवार …
कलीनगर/पीलीभीत, अमृत विचार। सिद्ध बाबा के मेले में दर्शन को आया युवक पास में बह रही नहर में नहाने के दौरान डूब गया। मौके पर दोस्तों द्वारा बचाने के प्रयास किए गए, लेकिन उसका कोई पता नहीं चला। मौके पर पहुंचे परिजनों को रो-रोककर बुरा हाल है। युवक का कोई पता नहीं चला है।
सोमवार को पीलीभीत निवासी शिवा अपने दोस्तों के साथ सिद्ध बाबा के मेले में दर्शन को आया था। इस दौरान वह दोस्तों के साथ नदी में नहा रहा था अचानक पानी अधिक होने से वह डूब गया। दोस्तों ने काफी तलाश की लेकिन उसका कोई सुराग नहीं लगा। दोस्तों ने परिजनों को सूचना दी। परिजनो रोते बिलखते मौके पर पहुंचे।
पुलिस भी मौके पर पहुंच गई, लेकिन पानी अधिक होने के कारण युवक को कोई पता नहीं चला है। जमुनिया चौकी के इंचार्ज सतवंत सिंह ने बताया पानी अधिक होने के कारण युवक को नहीं ढूंढा जा सका अब नहर बंद की गई है। युवक की तलाश जारी है। शीघ्र ही उसे बरामद कर लिया जाएगा।
