लखीमपुर खीरी: बाघिन के शावक देखे जाने से ग्रामीणों में दहशत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बांकेगंज/लखीमपुर खीरी, अमृत विचार। दुधवा टाइगर रिजर्व के महुरेना वन क्षेत्र के गंगापुर गांव में शावक देखे जाने से जंगल से निकटवर्ती गांवों के ग्रामीणों में दहशत है। वन्यजीवों से अपनी सुरक्षा के लिए घर के एक सदस्य को रात जागकर बिताना पड़ रही है। गंगापुर का एक लड़का जंगल के समीप के खेत में …

बांकेगंज/लखीमपुर खीरी, अमृत विचार। दुधवा टाइगर रिजर्व के महुरेना वन क्षेत्र के गंगापुर गांव में शावक देखे जाने से जंगल से निकटवर्ती गांवों के ग्रामीणों में दहशत है। वन्यजीवों से अपनी सुरक्षा के लिए घर के एक सदस्य को रात जागकर बिताना पड़ रही है।

गंगापुर का एक लड़का जंगल के समीप के खेत में शौच करने के लिए गया था। वहां उसने जब बाघिन के शावकों को देखा तो डरकर शोर करने लगा। गांव के आकाश, प्रताप सिंह सहित अन्य ग्रामीण खेतों की तरफ लाठी-डंडा लेकर दौड़े। उन्होंने भी शावकों को देखा। ग्रामीणों को शंका हुई कि जब शावक हैं तो बाघिन भी होगी। यह सोचकर ग्रामीणों ने शोर किया तो शवक गन्ने के खेत में घुस गए। वन दरोगा राजेंद्र प्रसाद वर्मा ने पग चिन्ह देखकर बाघिन के बजाय अन्य वन्यजीव होने की बात कही और ग्रामीणों से अपील की खेतों की तरफ जाएं तो समूह बनाकर जाएं।

गौरतलब है कि 10 दिनों पूर्व रात ढाई बजे के करीब एक तेंदुए के हमले में गंगापुर गांव के ही पिता-पुत्र घायल हो गए थे। उसी दिन संसारपुर बेलहिया भट्ठे के पास एक अन्य वन्यजीव के हमले से संसारपुर के पिता और पुत्र घायल हो गए। वन्यजीवों के हमले से घबराए ग्रामीणों के घर का एक सदस्य बारी बारी से रात में जागता रहता है।

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

Barabanki News: खतरे के निशान से ऊपर बह रही सरयू, बाढ़ को लेकर प्रशासन अलर्ट; 200 बच्चों की पढ़ाई पर भी मंडराया संकट
कानपुर में लोन डिफॉल्ट पर एक्शन : बैंक ने लगाया लैदर फैक्ट्री पर ताला, बकाया न चुकाने पर लिया कब्जा
Barabanki News: श्रावण से पहले शिव मंदिरों की विद्युत सुरक्षा दुरुस्त करने के निर्देश, डीएम बोले- लापरवाही बिल्कुल बर्दाश्त नहीं होगी
NEET विवाद: सरकार-CJP वार्ता के बाद बढ़ी उम्मीदें, सरकार ने मानी 3 में से 2 मांगे; क्या होगा धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा?
Gonda News:चलती ट्रेन में गूंजी किलकारी, बिहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस में महिला ने दिया बच्चे को जन्म