आज का राशिफल | 06 जुलाई, 2021

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मेष आज परिवार के लोगों के कारण थोड़ी भागदौड़ करनी पड़ सकती है। आप अपने कर्म के प्रति समर्पित रहेंगे। सहकर्मी पीठ पीछे आपकी बुराई कर सकते हैं। प्रेम संबंधों में तनाव से बचने के लिए आपसी संवाद अच्छा रखें। वृष आज सामाजिक कार्यों में सम्मिलित होने के कारण आपका वर्चस्व बढ़ेगा। जीवनसाथी आपके प्रति …

मेष

आज परिवार के लोगों के कारण थोड़ी भागदौड़ करनी पड़ सकती है। आप अपने कर्म के प्रति समर्पित रहेंगे। सहकर्मी पीठ पीछे आपकी बुराई कर सकते हैं। प्रेम संबंधों में तनाव से बचने के लिए आपसी संवाद अच्छा रखें।

वृष

आज सामाजिक कार्यों में सम्मिलित होने के कारण आपका वर्चस्व बढ़ेगा। जीवनसाथी आपके प्रति काफी आकर्षित रहेगा। कारोबार में अच्छे लाभ के योग बन रहे हैं। आय के नए स्रोत विकसित हो सकते हैं।

मिथुन

आज राजनीति से जुड़े लोगों को सावधानी रखनी चाहिए। आप किसी भी तरह अपना काम निकलवाने की कोशिश करेंगे। लेकिन फिर भी आपको स्वार्थी होने से बचना चाहिए। कानूनी मामले लंबित हो सकते हैं।

कर्क

जॉब में बदलाव का विचार बना सकते हैं। जीवनसाथी आपकी बातों से प्रभावित रहेगा। आंखों में कुछ जलन आदि की समस्या हो सकती है। व्यापार के नए अवसर आपको प्राप्त हो सकते हैं। परिवार का माहौल सुकून भरा होगा।

सिंह

आज नजदीकी मित्रों के साथ गंभीर विषयों पर चर्चा कर सकते हैं। व्यापार में नयी गतिविधियों को शुरू करने के लिए उपयुक्त समय है। प्रभावशाली व्यक्तियों से सम्पर्क बढ़ेगा। भाग्य का भरपूर सहयोग आज आपको प्राप्त होगा।

कन्या

कार्यक्षेत्र को लेकर कुछ चुनौतियां सामने आ सकती हैं। जॉब में स्थान परिवर्तन के भी संकेत बन रहे हैं। आपकी वाक्शैली के लोग कायल रहेंगे। इंजीनियरिंग छात्रों को उच्च शिक्षा के बेहतरीन अवसर मिल सकते हैं। दाम्पत्य जीवन सुखद रहेगा।

तुला

आज अपनी योग्यता का अनुचित प्रदर्शन न करें। आप अपने निजी जीवन में दूसरे व्यक्तियों के हस्तक्षेप से नाराज हो सकते हैं। जीवन साथी की सलाह से आपके जीवन में सकारात्मक परिवर्तन आएगा। राजनीति से जुड़े लोगों के लिये दिन बहुत ही अच्छा है।

वृिश्चक

ऑफिस के काम में आप व्यस्त रहेंगे। ऐसे लोगों से जान पहचान होगी जो आपके लिये सहयोगी सिद्ध होंगे। अपनी कार्यप्रणाली में बदलाव कर सकते हैं। स्वास्थ्य को लेकर लापरवाही न करें। गूढ़ विद्याओं के प्रति आप रुचि लेंगे।

धनु

प्रेम संबंधों में नजदीकी बढ़ेगी। पति-पत्नी के मध्य भावनात्मक सम्बन्ध मजबूत होंगे। आय के नये मार्ग खुल सकते हैं। पहले की हुई मेहनत का शुभ परिणाम मिलेगा। आपको किसी यात्रा में जाना पड़ सकता है।

मकर

आज सरकारी कार्यों में आपको जबरदस्त लाभ मिल सकता है। किसी समारोह का आयोजन कर सकते हैं। आपको भाग्य का भरपूर सहयोग मिलेगा। बॉस आपके प्रमोशन की चर्चा करेंगे। फिजूल खर्ची में कमी लाने का प्रयास करें।

कुंभ

करियर में नई शुरुआत कर सकते हैं। आपको गुस्से में नियन्त्रण रखने की आवश्यकता है। बेरोजगार लोगों को नौकरी की चिंता रहेगी। परिवार के मूवी देखने जा सकते हैं। छात्रों का मनोबल बढ़ेगा। व्यवसाय में नया लक्ष्य निर्धारित करेंगे।

मीन

आज धन सम्मान की प्राप्ति होगी। भोग-विलास में वृद्धि होने के योग बन रहे हैं। धन के लेन-देन में सावधानी रखें। आकस्मिक भागदौड़ करनी पड़ सकती है। जल्दबाज़ी के बजाय गंभीरता से निर्णय लें। ऑफिस में अपनी फाइल्स और पेपर्स कंप्लीट रखें।