बरेली: रजिस्ट्रेशन के बाद होगी स्टेडियम में एंट्री

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। कोरोना काल से बंद पड़े स्टेडियम सोमवार से खोल दिए गए हैं। शहर के स्टेडियम में साफ-सफाई भी लगातार चल रही है। कोरोना गाइडलाइन का पालन करते हुए स्टेडियम में खेलों का अभ्यास शुरू कराया जाएगा लेकिन अभी सभी लोगों को स्टेडियम के अंदर प्रवेश नहीं दिया जा रहा है। इसका सबसे …

बरेली, अमृत विचार। कोरोना काल से बंद पड़े स्टेडियम सोमवार से खोल दिए गए हैं। शहर के स्टेडियम में साफ-सफाई भी लगातार चल रही है। कोरोना गाइडलाइन का पालन करते हुए स्टेडियम में खेलों का अभ्यास शुरू कराया जाएगा लेकिन अभी सभी लोगों को स्टेडियम के अंदर प्रवेश नहीं दिया जा रहा है।

इसका सबसे बड़ा कारण स्टेडियम में कोचों की कमी है। मौजूदा समय में सिर्फ क्रिकेट और फुटबॉल के कोच ही खिलाड़ियों को अभ्यास कराएंगे। अभी दोनों खेलों की ही टीमों के खिलाड़ियों को अभ्यास करने की अनुमति दी गई है। अन्य खेलों के कोच न होने कारण खिलाड़ियों को लगभग डेढ़ साल से भटकना पड़ रहा है।

सोमवार को हॉकी टीम के खिलाड़ी स्टेडियम पहुंचे थे लेकिन पहले तो उन्हें हॉकी कोच न होने कारण प्रवेश देने के लिए मना कर दिया गया। लेकिन उन्होंने जब यह कहा कि वे बिना कोच के ही खुद ही अभ्यास करेंगे तो आरएसओ ने रजिस्ट्रेशन कराने के बाद प्रवेश की अनुमति दी है।

रजिस्ट्रेशन फीस जमा करने के बाद ही प्रवेश
स्टेडियम में 16 से ज्यादा उम्र वाले खिलाड़ियों को ही प्रवेश दिया जाएगा। कोरोना महामारी की तीसरी लहर को ध्यान में रखते हुए 16 साल से कम उम्र्र के बच्चों को अनुमति नहीं दी गई है। स्टेडियम गेट पर सभी खिलाड़ियों के शरीर का तापमान चेक करने के बाद ही प्रवेश मिलेगा। वहीं स्टेडियम के मैदान पर अभ्यास करने के लिए मासिक रजिस्ट्रेशन फीस 310 रुपये रखी गई है। जो भी खिलाड़ी मैदान पर अभ्यास करना चाहते हैं उन्हें रजिस्ट्रेशन कराने के बाद पास दिया जाएगा, जिसे दिखाने के बाद प्रवेश मिलेगा।

स्टेडियम में शुरू किया जाएगा जिम सेंटर
लोगों को सेहत बनाने के लिए जिम को शुरू किया जाएगा। गाइड लाइन का पालन करते हुए जिम सेंटर को चलाया जाएगा। अब युवाओं की पहली पंसद बॉडी बनाना है इसलिए उन्हें जिम बंद होने से दिक्क्तों का सामना करना पड़ रहा था।

संबंधित समाचार