आगरा ऑक्सीजन कांड: सर्राफ व्यापारी को पूछताछ के लिए पुलिस ने उठाया, व्यापारियों ने जताया विरोध

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

आगरा। आगरा के श्री पारस अस्पताल में कोरोना महामारी की दूसरी लहर के दौरान आगरा के श्री पारस हॉस्पिटल में ऑक्सीजन मॉकड्रिल होने की वजह से कई मरीजो की दर्दनाक मौत हो गई थी। मामले में सरकार ने जांच के आदेश दिए हैं। इसी कड़ी में कल सोमवार को आगरा पुलिस ने चांदी कारोबारी विनय …

आगरा। आगरा के श्री पारस अस्पताल में कोरोना महामारी की दूसरी लहर के दौरान आगरा के श्री पारस हॉस्पिटल में ऑक्सीजन मॉकड्रिल होने की वजह से कई मरीजो की दर्दनाक मौत हो गई थी। मामले में सरकार ने जांच के आदेश दिए हैं। इसी कड़ी में कल सोमवार को आगरा पुलिस ने चांदी कारोबारी विनय बंसल उनके आवास से डॉक्टर का वीडियो सूट करने के शक में पूछताछ के लिए उठा लाई थी। इस दौरान पुलिस ने उनसे कई सवाल-जवाब किए। बता दें कि चांदी कारोबारी विनय बंसल आगरा जिले के गांधी नगर के रहने वाले हैं।

चांदी कारोबारी विनय बंसल को उनके घर से थाने लाने की खबर सुनकार व्यापारियों का संगठन थाने पहुंच गया और पुलिस की कार्रवाई पर सवाल खड़ कर दिए। सर्राफ व्यापारी को थाने लाने की खबर पर भाजपा विधायक पुरुषोत्तम खंडेलवाल और व्यापारी नेता टीएन अग्रवाल ने भी नाराजगी दिखाई। जिसके बाद ही पुलिस ने सर्राफ को छोड़ दिया। मामले में पुलिस ने सर्राफ व्यापारी की एक मोबाइल जब्त कर ली है। वहीं दूसरी तरफ खबर ये भी है कि पुलिस की पूछताछ से व्यापारी की तबीयत खराब हो गई है। बता दें कि गांधी नगर निवासी विनय बंसल का चांदी का कारोबार करते है। सोमवार दोपहर करीब 12 बजे चार-पांच पुलिसकर्मी उनके घर पहुंचे और उन्हें थाने उठा लाए। इससे परिवार डर गया।

संबंधित समाचार