भंसाली की फिल्म ‘हीरामंडी’ में नजर आएंगी सोनाक्षी सिन्हा, निभाएंगी सबसे अलग किरदार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा, फिल्मकार संजय लीला भंसाली की फिल्म हीरामंडी में काम करती नजर आ सकती है। सोनाक्षी सिन्हा ने संजय लीला भंसाली प्रोडक्शन की फिल्म ‘राउडी राठौड़’ में काम किया था। सोनाक्षी अब एक बार फिर संजय लीला भंसाली के साथ काम करती नजर आ सकती है। चर्चा है कि संजय लीला …

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा, फिल्मकार संजय लीला भंसाली की फिल्म हीरामंडी में काम करती नजर आ सकती है। सोनाक्षी सिन्हा ने संजय लीला भंसाली प्रोडक्शन की फिल्म ‘राउडी राठौड़’ में काम किया था। सोनाक्षी अब एक बार फिर संजय लीला भंसाली के साथ काम करती नजर आ सकती है।

खुद को सिंगल बताने वाली सोनाक्षी सिन्हा ने अपनी शादी को लेकर क्या कहा है? -  Bollywood Actress Sonakshi Sinha says she is single but always wanted to be  married

चर्चा है कि संजय लीला भंसाली ने अपनी नई फिल्म हीरामंडी के लिए सोनाक्षी सिन्हा को साइन किया है।‘हीरा मंडी’ एक मेगा बजट वेब सीरीज होगी। संजय लीला भंसाली ने अपनी इस फिल्म के लिए बॉलीवुड की दो अभिनेत्री को चुना है। हुमा कुरैशी को इस फिल्म के लिए साइन किया जा चुका है।

कहा जा रहा है इस फिल्म में सोनाक्षी सिन्हा सेक्स वर्कर की भूमिका में दिखाई देंगी। सोनाक्षी ने इस अहम रोल के लिए अभी से तैयारी शुरू कर दी है। सोनाक्षी सिन्हा इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म ‘भुज: द प्राइड ऑफ इंडिया’ को लेकर सुर्खियों में हैं।इस फिल्म में सोनाक्षी के साथ अजय देवगन और संजय दत्त जैसे कई कलाकर नजर आएंगे।

संबंधित समाचार